फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh Yadav said: Central government will not last long, BJP will be wiped out in assembly elections

अखिलेश यादव बोले: ज्यादा दिन नहीं चलेगी केंद्र सरकार, विधानसभा चुनावों में होगा भाजपा का सफाया

Mon, 15 Jul 2024 09:09 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Mon, 15 Jul 2024 09:09 PM IST
सार

Akhilesh Yadav said: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार बहुत दिनों की मेहमान नहीं है। ये सरकार कभी भी गिर सकती है। 

विज्ञापन
Akhilesh Yadav said: Central government will not last long, BJP will be wiped out in assembly elections
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : PTI

विस्तार

सपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार चलने वाली नहीं है। ये सरकार गिरने वाली है। भाजपा सरकार की नीतियों से जनता त्रस्त है। भाजपा अभी भी जनता को धोखा देने में लगी है। जनता ने लोकसभा चुनाव में भाजपा को करारा सबक सिखाया है। अब आगामी विधानसभा चुनाव में भी जनता भाजपा का सफाया करके ही दम लेगी।

विज्ञापन


अखिलेश यादव समाजवादी पार्टी मुख्यालय के डॉ. राममनोहर लोहिया सभागार में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी अपने लक्ष्य की तरफ तेजी से बढ़ रही है। वर्ष 2027 में विधानसभा चुनाव की चुनौती सामने है। सभी कार्यकर्ताओं को पूरी निष्ठा और एकजुटता से लगे रहना है।
विज्ञापन


अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान और लोकतंत्र बचाने की समाजवादी पार्टी की बड़ी लड़ाई है। समाजवादी पार्टी जातीय जनगणना और सामाजिक न्याय के प्रति संकल्पित है। समाजवादी पार्टी चाहती है कि जातीय जनगणना हो ताकि लोगों की समानुपातिक भागीदारी सुनिश्चित की जा सके। इस अवसर पर अखिलेश यादव ने सुल्तानपुर निवासी पार्टी कार्यकर्ता विकास पुष्पकार को भी सम्मानित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed