{"_id":"673a214c8759648dff0b7259","slug":"akhilesh-yadav-said-bjp-is-conspiring-to-reduce-voting-election-commission-should-foil-it-2024-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"अखिलेश यादव बोले: वोटिंग को कम कराने की साजिश रच रही है भाजपा, चुनाव आयोग करे इसे नाकाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखिलेश यादव बोले: वोटिंग को कम कराने की साजिश रच रही है भाजपा, चुनाव आयोग करे इसे नाकाम
Mon, 18 Nov 2024 08:09 AM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Mon, 18 Nov 2024 08:09 AM IST
सार
Akhilesh Yadav :अखिलेश यादव ने यूपी के चुनावों में भाजपा पर साजिशन वोटिंग कम करवाने का आरोप लगाया। साथ ही उन्होंने चुनाव आयोग से गुहार भी लगाई है।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि चुनाव आयोग वोटिंग कम करवाने की भाजपा की साजिश को नाकाम करे। उन्होंने एक्स के माध्यम से कहा कि भाजपा राज में चुनाव को लेकर इतनी धांधली हो रही है कि जनता का कानून-व्यवस्था से एतबार ही उठ गया है। इसलिए जनता का विश्वास जीतने के लिए सुरक्षा बलों की परेड कराई जा रही है। ये मन से डर निकालने की नहीं, मन में डर डालने की प्रक्रिया ज्यादा लग रही है। ताकि, सत्ताधारी दल को चुनाव में बल मिले और जनता कम-से-कम संख्या में वोट डालने के लिए बाहर निकले।
विज्ञापन
अखिलेश ने कहा कि इस संबंध में चुनाव आयोग को भी चेताया कि वो वोटिंग कम करवाने की इस साजिश को नाकाम करे। इस बार जनता अपने मोबाइल कैमरों के साथ तैनात रहेगी और गड़बड़ी करने वाले किसी भी स्तर के व्यक्ति को कोर्ट तक ले जाकर दंड दिलवाकर ही मानेगी। जनता ने ‘मतदान भी, सावधान भी’ का नारा स्वीकार कर लिया है और अपने वोट की रक्षा के लिए सब कुछ करने को तैयार है।
विज्ञापन
समर्थक मतदाताओं को बूथ तक पहुंचाने के लिए सपा ने बनाई रणनीति
सपा ने उप चुनाव में अपने समर्थक मतदाताओं को बूथ तक पहुंचाने के लिए कमर कस ली है। हर बूथ पर सपा की पीडीए टीम सक्रिय रहेगी। सपा सूत्रों का कहना है कि अगर कहीं भी मतदाताओं को रोकने की घटना सामने आएगी, तो तत्काल न सिर्फ विरोध किया जाएगा, बल्कि उस घटना का वीडियो भी बनाया जाएगा। इसकी सूचना तत्काल सपा हाईकमान को भी दी जाएगी। इसके लिए सपा प्रदेश मुख्यालय पर वार रूम भी स्थापित किया गया है।
विज्ञापन