फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh Yadav said: BJP is conspiring to change the Constitution, hence MPs from other parties are being gath

अखिलेश यादव बोले: भाजपा कर रही है संविधान बदलने की साजिश, इसलिए जुटाए जा रही दूसरे दलों के सांसद

Wed, 24 Jun 2026 09:09 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 24 Jun 2026 09:09 PM IST
सार

Akhilesh Yadav: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने केंद्र सरकार पर हमला करते हुए कहा है कि भाजपा दूसरे दलों में सेंध इसलिए लगा रही है ताकि वह संविधान बदलने भर के सांसद जुटा सके। 

विज्ञापन
Akhilesh Yadav said: BJP is conspiring to change the Constitution, hence MPs from other parties are being gath
अखिलेश यादव। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

सपा अध्यक्ष और पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने अलग-अलग पार्टियों के सांसदों के टूटने पर प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि लोकसभा चुनाव में जनता ने अपने वोट के अधिकार से भाजपा के संविधान बदलने की साजिश को रोक दिया। इसलिए अब सांसदों को खरीद रही है और उन्हें डरा भी रही है। भाजपा संविधान बदलने के लिए सांसदों को इकट्ठा कर रही है।

विज्ञापन


अखिलेश यादव ने कहा कि लखनऊ के अलीगंज में हुई अग्निकांड की घटना में सुरक्षा नियमों का पालन नहीं हुआ। जब हजरतगंज के होटल में आग लगी थी तो सरकार ने कहा था कि 24 घंटे के अंदर बुलडोजर चल जाएगा। होटल सरकार समर्थक का था, इसलिए बुलडोजर नहीं चला। अलीगंज की घटना में इमरजेंसी सेवाओं का पहले तो फोन नहीं उठा, जब उठा भी तो कहा गया कि हम ये काम नहीं करते हैं।
विज्ञापन


इमरजेंसी में दीवार तोड़ने के लिए सरकार के पास नहीं थे हथियार
अमृत काल और विश्वगुरू बनने वाली सरकार के पास इमरजेंसी में दीवार तोड़ने के लिए हथियार नहीं थे। दीवार काटने के लिए मशीन नहीं थी। अगर समय पर दीवार काट दी जाती तो बहुत बच्चों की जान बच जाती।सपा अध्यक्ष ने मांग की कि सरकार जान गवांने वाले नौजवानों के परिवारों को नौकरी दे या एक-एक करोड़ रुपये मुआवजा दे। जो घायल हैं, उनका पूरा इलाज कराए और पूरी तरह स्वस्थ होने तक उनके वेतन के बराबर धनराशि हर महीने दें। इस घटना में सुरक्षा मानकों का पूरा पालन हो, जिससे भविष्य में दोबार इस तरह की घटना न हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

कैमरे का सामने बहाए जा रहे दिखावटी आंसू

Akhilesh Yadav said: BJP is conspiring to change the Constitution, hence MPs from other parties are being gath
अखिलेश यादव और ब्रजेश पाठक। - फोटो : अमर उजाला।

उन्होंने उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक का बिना नाम लिए कटाक्ष किया कि कुछ लाग कैमरे के सामने दिखावटी आंसू बहा रहे थे। जब कैमरा बंद हुआ तो आंसू बंद हो गए। आज यहां अस्पतालों को खुद इलाज की जरूरत है।

भ्रष्टाचार ही भाजपा का धर्म
अखिलेश यादव ने प्रदेश सपा मुख्यालय पर आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि भ्रष्टाचार भाजपा का धर्म बन गया है। अयोध्या में जमीनों में भी बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार और लूट हुई है। धन ही भाजपा का धर्म है। अयोध्या में प्रभु श्रीराम के मंदिर में पूरे देश से जो चढ़ावा आया, उसकी लूट हुई है। इस चोरी के खुलासे से देश और दुनिया के सामने बहुत खराब संदेश गया है। अयोध्या में लोगों के विश्वास में सेंध लगी है। सीएम का बिना नाम लिए कहा कि जिन्होंने वहां सबसे ज्यादा बार दौरा किया, उन्होंने क्या किया।

यूपी समेत तीन राज्यों के सीएम हटाना चाहती है भाजपा

अखिलेश यादव ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव पर भूमि सौदों को लेकर लगे आरोपों पर कहा कि भूमि संबंधी ये आरोप भाजपा की सोची-समझी रणनीति का हिस्सा हैं। भाजपा इन आरोपों के जरिये अपने ही मुख्यमंत्रियों की छवि खराब कर रही है। उन्होंने दावा किया कि उत्तर प्रदेश और राजस्थान सहित तीन राज्यों के मुख्यमंत्रियों को हटाने की योजना के तहत यह पूरा घटनाक्रम सामने लाया जा रहा है। भाजपा सरकारों के इंजन आपस में टकरा रहे हैं।

आदिवासियों के हक छीन रही भाजपा : अखिलेश

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर आदिवासियों के हक छीनने, उनके जल, जंगल व जमीन पर कब्जा करने और 69000 शिक्षक भर्ती में नौकरी से वंचित करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि समाजवादी सरकार आदिवासियों के अधिकारों की रक्षा कर सभी सुविधाएं देगी।

अखिलेश ने महारानी दुर्गावती के बलिदान दिवस पर बुधवार को प्रदेश सपा मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में कई घोषणाएं कीं। उन्होंने कहा कि सपा सरकार बनने पर गोमती रिवर फ्रंट पर महारानी दुर्गावती की सोने की प्रतिमा लगाई जाएगी। जनगणना के आधार पर आदिवासियों को हक व सम्मान मिलेगा। आदिवासियों को दो फीसदी आरक्षण, नर्सरी से स्नातकोत्तर तक मुफ्त पढ़ाई व लैपटॉप देने का वादा भी किया। उन्होंने कहा कि पीडीए में ''ए'' का अर्थ आदिवासी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed