फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh Yadav said: BJP is a threat to democracy and constitution, blatant looting of votes in by-elections

अखिलेश यादव बोले: लोकतंत्र और संविधान के लिए खतरा है भाजपा, उपचुनावों में खुलकर हुई वोटों की लूट

Sat, 28 Dec 2024 07:23 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 28 Dec 2024 07:23 PM IST
सार

Akhilesh Yadav :सपा प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर तीखा हमला किया है। उन्होंने कहा है कि भाजपा संविधान के लिए खतरा है। 

विज्ञापन
Akhilesh Yadav said: BJP is a threat to democracy and constitution, blatant looting of votes in by-elections
सीएम योगी आदित्यनाथ, सपा प्रमुख अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा लोकतंत्र और संविधान के लिए खतरा है। लोगों को संविधान से वोट डालने का अधिकार मिला है, लेकिन भाजपा वोट का अधिकार छीन रही है। उप चुनाव में वोटों की लूट की। पुलिस प्रशासन को आगे करके वोट डालने से रोका। पूरे देश ने देखा कि उपचुनाव में बहादुर महिलाओं ने गोली और बंदूक का मुकाबला किया। 

विज्ञापन


जान जोखिम में डालकर वोट डालने में सफल रहे। अखिलेश यादव शनिवार को प्रदेश सपा मुख्यालय पर खंगार समाज के बड़ी संख्या में इकट्ठा कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि संविधान लागू करवाने के लिए अच्छे लोगों की जरूरत है। बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के बनाए संविधान से गरीबों, किसानों, वंचितों और पीडीए को ताकत मिलती है।
विज्ञापन


सपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा फर्जी और झूठ का प्रचार करती है। हमेशा समाजवादी पार्टी नेतृत्व को बदनाम करने का षड्यंत्र रचती है। भाजपा सरकार ने संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर किया है, वह तानाशाही के रास्ते पर है। काला धन समानांतर अर्थव्यवस्था बन गई। नौकरी व रोजगार खत्म हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार दावा करती है कि देश की अर्थव्यवस्था दुनिया की पांचवी बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगी। सरकार को बताना चाहिए कि प्रति व्यक्ति आय क्या है? देश में 80 करोड़ लोग सरकारी राशन पर जिंदा रहने को मजबूर है। सरकार बताए कि राशन पाने वालों की आय क्या है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed