फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh Yadav said BJP gov drowned UP in debt and said government took loan of six lakh crores in eight years

UP News: 'भाजपा सरकार ने यूपी को कर्ज में डुबोया...', अखिलेश बोले-आठ साल में सरकार ने लिया छह लाख करोड़ का लोन

Fri, 21 Feb 2025 10:17 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Fri, 21 Feb 2025 10:17 PM IST
सार

सपा मुखिया अखिलेश यादव ने सरकार को निशाने पर लिया। कहा कि भाजपा सरकार ने यूपी को कर्ज में डुबो दिया। आठ साल में सरकार ने छह लाख करोड़ का लोन लिया। 

विज्ञापन
Akhilesh Yadav said BJP gov drowned UP in debt and said government took loan of six lakh crores in eight years
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

राजधानी लखनऊ में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने उत्तर प्रदेश को कर्ज में डूबो दिया है। उत्तर प्रदेश के हर व्यक्ति पर 36 हजार का कर्ज है। उत्तर प्रदेश पर कुल नौ लाख करोड़ का कर्ज हो गया है।

विज्ञापन


अखिलेश ने शुक्रवार को जारी बयान में कहा कि उत्तर प्रदेश के इस बजट में भी भाजपा सरकार ने 91 हजार करोड़ का कर्ज लिया है। आजादी के बाद 2017 तक यूपी पर तीन लाख करोड़ का कर्ज था, लेकिन योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार पिछले आठ साल में छह लाख करोड़ रुपये का और कर्ज ले चुकी है। 

विज्ञापन

गरीब और गरीब होता जा रहा-अखिलेश

सपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार उत्तर प्रदेश को लगातार कर्ज के बोझ से दबा रही है। भाजपा सरकार अपनी गलत आर्थिक नीतियों से देश-प्रदेश की अर्थव्यवस्था से भी खिलवाड़ कर रही है। यह सब भाजपा सरकार चंद पूंजीपतियों के मुनाफे के लिए कर रही है। इस सरकार में गरीब और गरीब होता जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed