फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh Yadav said, BJP gave relief to big people, surrounded the government on the rising prices of petrol and diesel

अखिलेश यादव बोले, भाजपा ने बड़े लोगों को दी राहत, पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर सरकार को घेरा 

Sat, 03 Jul 2021 09:37 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sat, 03 Jul 2021 09:37 AM IST
सार

अखिलेश ने कहा कि किसान सिंचाई, खाद-बीज, कीटनाशक, कृषि यंत्र व जुताई के बढ़े दामों से परेशान है। अब उन पर बिजली की बढ़ी दरें थोप दी गईं हैं। डीजल के दाम पिछले छह माह में 40 फीसदी बढ़े हैं। 

विज्ञापन
Akhilesh Yadav said, BJP gave relief to big people, surrounded the government on the rising prices of petrol and diesel
सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार ने बड़े लोगों को कई राहतें दीं हैं पर जनसामान्य की तकलीफों पर उसने निगाह भी नहीं डाली है। भाजपा गरीब को ही खत्म कर देना चाहती है। महंगाई ने हर वर्ग को बुरी तरह से परेशान कर दिया है।

विज्ञापन


अखिलेश ने कहा कि भाजपा कहने को सबका साथ, सबका विकास का नारा लगाती है लेकिन कुछ पूंजीपतियों का ‘साथ’ करती है और उनके ‘विकास’ पर ही काम करती है। जनसामान्य की तकलीफों को कम करने की बजाय उनमें और बढ़ोतरी करती है। कृषि अर्थव्यवस्था को बर्बाद करने के बाद अब वह घरेलू अर्थव्यवस्था चौपट करने में लग गई है। पेट्रोल-डीजल महंगा होने से दैनिक उपभोग की वस्तुएं स्वत: महंगी हो जाती हैं। कृषि और परिवहन के दामों में भारी वृद्धि से ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर गहरा प्रभाव पड़ रहा है।
विज्ञापन


किसान सिंचाई, खाद-बीज, कीटनाशक, कृषि यंत्र व जुताई के बढ़े दामों से परेशान है। अब उन पर बिजली की बढ़ी दरें थोप दी गईं हैं। डीजल के दाम पिछले छह माह में 40 फीसदी बढ़े हैं। इसकी तुलना में माल ढुलाई की दरों में 25 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। इसके चलते सब्जी, फल व अन्य सभी जरूरी वस्तुओं के दाम बढ़ गए हैं। पेट्रोलियम उत्पादों से भारत सरकार को 4.51 लाख करोड़ रुपये का फायदा हुआ है। इन सबके बीच जनता पिसती रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed