फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh Yadav's big statement: We wanted to make Mayawati the PM, but she is under pressure

अखिलेश यादव का बड़ा बयान: हम तो मायावती को पीएम बनाना चाहते थे, पर वह किसी के दबाव में हैं

Tue, 16 Jan 2024 08:53 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Tue, 16 Jan 2024 08:53 PM IST
सार

मायावती के अकेले चुनाव लड़ने के फैसले वाले बयान के एक दिन बाद सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि हम मायावती को पीएम बनाना चाहते थे लेकिन वह किसी के दबाव में हैं। 

विज्ञापन
Akhilesh Yadav's big statement: We wanted to make Mayawati the PM, but she is under pressure
अखिलेश यादव और मायावती। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि हम तो बसपा प्रमुख मायावती को प्रधानमंत्री बनाना चाहते थे, लेकिन वह हमारे खिलाफ ''गिरगिट'' जैसी भाषा का इस्तेमाल कर रही हैं। भाजपा का नाम लिए बिना उन्होंने कहा कि शायद उन पर कहीं से ऐसा करने के लिए दबाव है।

विज्ञापन


मायावती ने सोमवार को लखनऊ में प्रेस कांफ्रेंस में कहा था कि सपा मुखिया ने बसपा के लोगों को गुमराह करने के लिए बसपा प्रमुख के प्रति गिरगिट की तरह रंग बदला है। इस संबंध में एक सवाल के जवाब में अखिलेश ने बाराबंकी में कहा कि समाजवादियों की कोशिश रही कि सभी विपक्षी दलों को जोड़ने का प्रयास हो। हमारी कोशिश रहेगी कि इंडिया गठबंधन मजबूत हो। 
विज्ञापन


समाजवादियों ने हमेशा बसपा प्रमुख को सम्मान देने का काम किया।
अखिलेश ने कहा कि हमने तो यह भी संकल्प लिया था कि देश की प्रधानमंत्री उस वर्ग से हो, जिन्होंने हजारों साल समाज की तमाम बुराइयों का सामना किया। सपा तो उन्हें प्रधानमंत्री बनाने का सपना देख रही थी। उस दिशा में काम भी किया। वहीं, मायावती रंग बदलने की बात कह रही हैं, शायद उन पर कहीं से दबाव है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कनाडा सरकार के आरोपों को लेकर भी बोला हमला
अखिलेश ने कनाडा सरकार के आरोपों को लेकर भी केंद्र की भाजपा सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि क्या दूसरे देश में जाकर हमारी सरकार हत्या कराएगी। कनाडा के प्रधानमंत्री ने भारत की सरकार पर यह आरोप लगाया है और अमेरिका ने डबल एजेंट को पकड़ लिया है। सोचिए, विश्व गुरु का सपना दिखाने वाले किस आरोप में फंस रहे हैं। जब सच्चाई दुनिया के सामने आएगी, तब हमारा देश कितना अपमानित होगा कि भारत जैसा देश जो सहिष्णुता के लिए जाना जाता है, दूसरे देश में जाकर हत्या करा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed