Akhilesh Yadav News: इंडिया गठबंधन यूपी में मिलकर लड़ेगा विधानसभा चुनाव; सीटों पर बन जाएगी सहमति
UP Assembly Elections 2027: यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने साफ किया है कि 2027 में होने वाले यूपी विधानसभा चुनाव सपा इंडिया गठबंधन के साथ ही मिलकर लड़ेगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
India Alliance News: सपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि इंडिया गठबंधन एकजुट है। इंडिया गठबंधन मिलकर विधानसभा चुनाव लड़ेगा। हम उस समय सीटों पर बात कर लेंगे। समाजवादी पार्टी किसी सांसद के बयान या किसी के ट्वीट और सोशल मीडिया पर लिखने पर कुछ भी नहीं कहना चाहती है।
अखिलेश यादव मंगलवार को प्रदेश सपा मुख्यालय पर प्रेस कांफ्रेंस कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कारोबार, नौकरी और रोजगार भाजपा सरकार के एजेंडे में नहीं है। भाजपा सरकार ने महंगाई, बेरोजगारी को बढ़ाया है। देश का पूरा बाजार विदेशियों के हाथ में दे दिया है। जो लोग खुद को राष्ट्रवादी कहते हैं, स्वदेशी की बात करते हैं, उन्होंने एफडीआई लाकर और नीतियां बनाकर देश का बाजार विदेशी सामानों से पाट दिया। उन्होंने योगी सरकार के आपसी अंतरविरोध भी सामने रखे।
उन्होंने कहा कि इस सरकार ने बिजली उत्पादन बढ़ाने और व्यवस्था सुधारने के लिए कोई काम नहीं किया। प्राइमरी स्कूलों की गुणवत्ता खराब कर दी। स्कूलों में बच्चे नहीं जा रहे हैं। सरकारी इंटरमीडिएट स्कूलों की जमीनों पर भाजपा नेताओं की नजर है।
अखिलेश यादव ने कहा कि इस सरकार ने नमामि गंगे के नाम पर हजारों करोड़ का बजट साफ कर दिया, लेकिन गंगा की सफाई नहीं हो पाई। सरकार ने 20 फीसदी भी गेंहू की खरीद नहीं की। समाजवादी सरकार में प्रदेश का पहला काऊ मिल्क प्लांट कन्नौज में लगाया गया था। भाजपा सरकार में बंद हो गया। बदायूं में पटेल समाज के साथ अन्याय हुआ है। प्रयागराज में पाल समाज की बेटी के साथ अन्याय हुआ। बुनकरों को अत्याधुनिक सुविधाएं मुहैया कराई जानी चाहिए।
विमान हादसे के लिए जिम्मेदार दें इस्तीफा
अखिलेश यादव ने कहा कि अहमदाबाद में हुआ विमान दुर्घटना बेहद गंभीर है। इतनी बड़ी दुर्घटना के बाद अभी तक किसी भी जिम्मेदार का इस्तीफा नहीं हुआ है। अखिलेश यादव ने कहा कि हमने पुलवामा और पहलगाम हमले में किसी का इस्तीफा नहीं मांगा, लेकिन इस दुर्घटना में सरकार के जिम्मेदार लोगों का इस्तीफा होना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब से विभागों का निजीकरण हुआ है, लगातार दुर्घटनाएं हो रही है। ऐसा लगता है अपने लोगों को नौकरी देने के लिए सरकार ने अयोग्य लोगों को पदों पर बैठा दिया है।