फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   akhilesh yadav replied on white paper of BJP.

भाजपा का श्वेत पत्र झूठा, योगी सरकार ने कर्जमाफी के नाम पर दिया धोखा: अखिलेश यादव

Wed, 20 Sep 2017 05:33 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 20 Sep 2017 05:33 PM IST
विज्ञापन
akhilesh yadav replied on white paper of BJP.
अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala

यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार द्वारा प्रदेश की पूर्व सरकारों के कामकाज पर लाए गए श्वेत पत्र पर जवाब दिया है और इसे झूठा करार दिया। लखनऊ में सपा कार्यालय पर प्रेस कांफ्रेंस में उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने किसानों से कर्जमाफी के नाम पर धोखा किया है। वो खुद ही सर्टिफिकेट देख लेते। (गौरतलब है कि अखिलेश ने एक किसान को योगी सरकार द्वारा दिए गए कर्जमाफी सर्टिफिकेट की कापी ट्वीट की थी, जिसमें उसे एक पैसा माफ करने का सर्टिफिकेट दिया गया है।)

विज्ञापन


उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जैसे मैं पूजा नहीं करवा सकता वैसे ही योगी जी से सरकार चलाने की उम्मीद करना दूर की बात है। पहले ये सरकार एक महीने में श्वेत पत्र लाना चाहती थी लेकिन इसी काम में छह महीने लग गए।
विज्ञापन


अखिलेश ने कहा कि एक्सप्रेस वे को लेकर भ्रम फैलाया जा रहा है कि कोई काम नहीं हुआ, जबकि इस सरकार ने काम रोक दिए वर्ना छह महीने में सब पूरा हो जाता। अब वहां हर रोज 10 हजार गाड़ियां चल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अखिलेश ने गन्ना किसानों के भुगतान के दावे पर भी सवाल उठाये। उन्होंने कहा कि सच तो ये है कि मंत्री जी के क्षेत्र में ही भुगतान नहीं हुआ।

दाल में नमक कितना हो, ये भी श्वेत पत्र में होना चाहिए था

akhilesh yadav replied on white paper of BJP.

अखिलेश ने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के उस बयान का भी जिक्र किया। जिसमें कहा गया था कि अफसर खाएं लेकिन दाल में नमक जितना। जिस पर अखिलेश ने कहा कि श्वेत पत्र में ये भी होना चाहिए कि दाल में नमक कितना होना चाहिए।

उन्होंने लखनऊ मेट्रो का क्रेडिट लेने की कोशिश पर कहा कि हमने लखनऊ में मेट्रो चलवाई लेकिन भाजपा के लोग कहते हैं कि मेट्रो उन्होंने ने चलवाई। अब गोरखपुर में मेट्रो चलाने की बात कह रहे हैं। मुझे इंतजार रहेगा, गोरखपुर मेट्रो का।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed