{"_id":"6036283d8ebc3ee8f9761a75","slug":"akhilesh-yadav-replied-back-on-cm-yogi-aditynatah-speech","type":"story","status":"publish","title_hn":"अखिलेश यादव का पलटवार, लाल टोपी से क्यों डरते हैं मुख्यमंत्री योगी, उनकी खुद की भी तो तस्वीर है ऐसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखिलेश यादव का पलटवार, लाल टोपी से क्यों डरते हैं मुख्यमंत्री योगी, उनकी खुद की भी तो तस्वीर है ऐसी
Wed, 24 Feb 2021 03:49 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 24 Feb 2021 03:49 PM IST
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने विधानसभा में दिए गए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के भाषण पर पलटवार किया है। उन्होंने सपा कार्यालय में कहा कि मुख्यमंत्री योगी लाल टोपी से क्यों डरते हैं? उनकी खुद की तस्वीर है लाल टोपी लगाए हुए।
विज्ञापन
वहीं, अहमदाबाद में मोटेरा स्टेडियम के शुभारंभ पर अखिलेश यादव ने कहा कि हमने तो लखनऊ के स्टेडियम का नाम भगवान विष्णु के नाम पर रखा था। भगवान के आगे किसी नेता का नाम नहीं हो सकता लेकिन उन्होंने उसका भी नाम बदल दिया। अखिलेश यादव ने कहा कि अभी हट जाओ हम नौ महीने में एक और स्टेडियम बना देंगे। बता दें कि मोटेरा के सरदार पटेल स्टेडियम का नाम बदलकर नरेंद्र मोदी स्टेडियम कर दिया गया है। यह दुनिया का सबसे बड़ा (सर्वाधिक दर्शक क्षमता) स्टेडियम है।
विज्ञापन
प्रदेश सरकार के बजट पर अखिलेश यादव ने कहा कि यह सरकार का विदाई बजट है। इसमें न तो छात्रों को लैपटॉप और डाटा देने की बात कही गई है और न भाजपा द्वारा चुनावी वादों को पूरा किया गया है। वहीं, प्रदेश में अपराध बढ़ने की बात पर अखिलेश यादव ने कहा कि आखिर कितने मुख्यमंत्री हैं जिन्होंने खुद पर लगे मुकदमें वापस ले लिए हैं?
विज्ञापन