फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   akhilesh yadav raises issue of deadbody of two children found in banda.

जुड़वा भाइयों की हत्या पर अखिलेश यादव ने किया ट्वीट, बोले- बच्चों को स्कूल भेजने से डरेंगे मां-बाप

Sun, 24 Feb 2019 05:26 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 24 Feb 2019 05:26 PM IST
विज्ञापन
akhilesh yadav raises issue of deadbody of two children found in banda.
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मध्य प्रदेश के जुड़वा भाइयों की अपहरण के बाद हत्या मामले में ट्वीट कर खेद जाहिर किया और कहा कि अगर यह हाल है तो मां-बाप बच्चों को स्कूल भेजने से भी डरेंगे।

विज्ञापन


गौरतलब है कि मध्य प्रदेश के सतना जिले के चित्रकूट से 12 दिन पहले एक स्कूल बस से अपहरण किए गए छह वर्षीय जुड़वां भाइयों की हत्या कर दी गई थी। दोनों के शव उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में यमुना नदी में तैरते मिले।
विज्ञापन


पुलिस ने दोनों बच्चों की मौत की पुष्टि कर दी है। अपहरण के 12 दिन बीत जाने के बाद भी बच्चों का पता लगाने मे नाकाम रही मध्य प्रदेश पुलिस की बड़ी नाकामी सामने आई है। इस मामले में पुलिस ने 6 अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अखिलेश ने कहा कि बच्चों की जानें गईं। इससे एक परिवार का भविष्य उजड़ गया। देश की क़ानून व्यवस्था अब इससे ज़्यादा क्या बिगड़ेगी?
 

12 फरवरी को स्कूल बस से किया गया था अपहरण

इन बच्चों का अपहरण 12 फरवरी को सतना में एक स्कूल बस से किया गया था। जानकारी के मुताबिक, अपहरणकर्ताओं ने बच्चों से पूछा कि क्या हमें पहचान लोगे, इस पर जब उन्होंने हां कहां तो अपहरणकर्ताओं ने बच्चों के हाथ-पैर बांध कर उन्हें यमुना में फेंक दिया।

पुलिस का कहना है कि जिन छह लोगों को पुलिस ने इस मामले में गिरफ्तार किया है वे पेशेवर अपराधी नहीं है बल्कि जल्द पैसा कमाने के लालच में शॉर्टकट अपनाने वाले संपन्न घरों के लड़के हैं।

किसानों को 6 हजार रुपये प्रतिवर्ष देने की घोषणा एक धोखा

अखिलेश ने कहा, प्रदेश के किसान भी खुद को अपमानित व ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। किसान बड़े पैमाने पर सरसों पैदा कर रहा है और सरकार विदेशों से तेल मंगी रही है। ऐसे में प्रदेश का किसान क्या सही कीमत पाएगा? आलू और मक्का किसानों को कुछ नहीं मिला। केंद्र सरकार की किसानों को 6 हजार रुपये प्रतिवर्ष देने की घोषणा एक धोखा है। ऐसे तो किसान को 17 रुपये रोज मिलेगा जबकि न्यूनतम मजदूरी 150 रुपये है। यह किसान के साथ छलावा और उसके सम्मान के साथ खिलवाड़ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed