{"_id":"5c14bf01bdec2255451971a9","slug":"akhilesh-yadav-rafale-deal","type":"story","status":"publish","title_hn":"राफेल सौदे पर अखिलेश यादव ने कांग्रेस को दी सलाह, बोले- आपत्ति है तो कोर्ट में करें अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राफेल सौदे पर अखिलेश यादव ने कांग्रेस को दी सलाह, बोले- आपत्ति है तो कोर्ट में करें अपील
Sat, 15 Dec 2018 02:14 PM IST
Priyesh Mishra
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Priyesh Mishra
Updated Sat, 15 Dec 2018 02:14 PM IST
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव
- फोटो : amar ujala
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने राफेल सौदे पर आए सुप्रीम कोर्ट के निर्णय पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जब जेपीसी की मांग की गई थी तो सुप्रीम कोर्ट का जिक्र नहीं किया गया था। पर अब जब कोर्ट ने फैसला दे दिया है तो अगर किसी को निर्णय पर आपत्ति है तो उसे सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाना चाहिए।
विज्ञापन
Akhilesh Yadav, Samajwadi Party: I think Supreme Court is supreme. We asked for JPC when SC was not in picture but now SC’s judgement has come, they’ve pondered on every aspect so if someone wants to question it in future they should go and knock SC's door. #RafaleDealVerdict pic.twitter.com/NIdKI8UJjR
— ANI UP (@ANINewsUP) December 15, 2018विज्ञापन
दरअसल, राफेल विमानों की खरीद प्रक्रिया को सुप्रीम कोर्ट ने अपने निर्णय में क्लीन चिट दे दी है। कोर्ट का कहना है कि सौदे की पूरी प्रक्रिया का पालन किया गया है। इस निर्णय को केंद्र सरकार के लिए क्लीन चिट माना जा रहा है।
विज्ञापन
हालांकि, निर्णय वाले दिन ही कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि डील में अनिल अंबानी की कंपनी को 30 हजार करोड़ रुपये का फायदा पहुंचाया गया है। उन्होंने एक बार फिर सरकार से मामले पर जेपीसी के गठन की मांग की और आगे भी ये मुद्दा उठाने का एलान किया।
राहुल गांधी ने कहा था कि राफेल सौदे में भ्रष्टाचार हुआ है। हम इसका पर्दाफाश करेंगे। कितना भी छुपा लें, हम साबित कर देंगे कि देश का चौकीदार चोर है।