{"_id":"5950f3954f1c1b6b058b499f","slug":"akhilesh-yadav-questions-why-cm-yogi-did-not-visit-eidgah-on-eid","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश ने उठाए सवाल, पूछा-ईदगाह पर क्यों नहीं आए सीएम योगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश ने उठाए सवाल, पूछा-ईदगाह पर क्यों नहीं आए सीएम योगी
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 26 Jun 2017 05:29 PM IST
विज्ञापन
अखिलेश यादव व योगी आदित्यनाथ
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ईद के मौके पर मुसलमानों को बधाई देने के लिए यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के लखनऊ ईदगाह पर न आने पर सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन
उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि हर बार ईद के मौके पर प्रदेश के राज्यपाल व मुख्यमंत्री ईदगाह पर जाते हैं और ईद की बधाई देते हैं तो इस बार सीएम योगी आदित्यनाथ क्यों नहीं आए?
विज्ञापन
बता दें कि सीएम योगी ने चांद दिखने पर घोषणा होते ही ईद की बधाई दे दी थी। वहीं, आज ईद के दिन प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक व उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ईदगाह पर गए थे।
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री ने ईद की बधाई देते हुए कहा था कि लखनऊ अली और बजरंगबली की धरती है। यही यहां की पहचान है।
इसके पहले राज्यपाल द्वारा राजभवन में दी गई इफ्तार पार्टी में भी सीएम योगी आदित्यनाथ नहीं पहुंचे थे।