सीएम अखिलेश का वादा, दोबारा सरकार बनी तो गरीबों को घर बनाने में देंगे मदद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश में यदि दुबारा उनकी सरकार बनी तो हर गरीब को घर बनाने के लिए आर्थिक मदद दी जाएगी। अखिलेश ने विपक्ष पर फिर निशाना साधा।
कहा, भाजपा की केंद्र सरकार ने जहां नोटबंदी का फैसला करके अर्थव्यवस्था को पीछे धकेल दिया, वहीं बसपा ने अपने कार्यकाल में कहीं कोई विकास कार्य नहीं कराया।
उन्होंने कार्यकर्ताओं को सावधान करते हुए कहा कि ये पार्टियां हमारे कामों को अपना बताकर लोगों के बीच पेश कर सकती हैं, इसलिए कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों के सामने सही स्थिति रखें।
सीएम सोमवार को अपने आवास पर शादी अनुदान योजना के स्वीकृति पत्र वितरित कर रहे थे। उन्होंने कहा, सपा सरकार ने शादी अनुदान की राशि 10 हजार से बढ़ाकर 20 हजार रुपये कर दी। राशि सीधे लाभार्थियों के खाते में भेजी जाएगी।
लोहिया आवास के तहत तीन लाख घर बनवाए
अपनी उपलब्धियां गिनाते हुए कहा, हमने लोहिया आवास योजना में गरीबों को अच्छे घर दिए। अब तक तीन लाख घर बनवा चुके हैं। अगर हमारी सरकार बनी तो सभी गरीबों को घर बनवाने में सहायता देंगे। सभी परिवारों को समाजवादी पेंशन योजना के दायरे में लाएंगे।
केंद्र की भाजपा सरकार ने कालेधन वालों को सुविधा देने के लिए नोटबंदी करके दो हजार के नोट चला दिए। आज अर्थव्यवस्था न सिर्फ ठहर गई है, बल्कि पीछे जा रही है। जब वे जनता के बीच जाएंगे, तो जनता उन्हें सबक सिखाएगी।
बसपा के बारे में कहा, पत्थर वाली पार्टी ने कोई काम नहीं किया। हजारों करोड़ रुपये बर्बाद कर दिए। बसपा ने काम नहीं किया, भाजपा करा नहीं सकती। इसलिए एक बार फिर हमें मौका दें।