{"_id":"5b03eccf4f1c1be5408b7078","slug":"akhilesh-yadav-projection-mulayam-singh-yadav-for-pm","type":"story","status":"publish","title_hn":"अखिलेश यादव अपने पिता पर ही चल रहे हैं 'चरखा दांव' : भाजपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखिलेश यादव अपने पिता पर ही चल रहे हैं 'चरखा दांव' : भाजपा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 23 May 2018 01:53 AM IST
विज्ञापन
अखिलेश यादव
पूर्व मुख्यमंत्री व सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने पिता मुलायम सिंह यादव पर उन्हीं का पसंदीदा चरखा दांव चलकर राजनीतिक मात देने की कोशिश की है।
विज्ञापन
अखिलेश ने पहले मुलायम सिंह को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से हटाकर खुद को अध्यक्ष घोषित करा लिया और अब उन्हें प्रधानमंत्री बनाने का सपना दिखा रहे हैं। यह बातें सोमवार को यहां पार्टी प्रवक्ता मनीष शुक्ल ने पत्रकारों से बातचीत में कहीं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव मुलायम सिंह को प्रधानमंत्री बनाना चाहते हैं जबकि उनके नए राजनीतिक मित्र राहुल गांधी भी भारत के प्रधानमंत्री बनने का सपना देख रहे हैं। इन दोनों राजनीतिक दलों की महत्वाकांक्षा को जनता बखूबी समझ रही है। उन्होंने कहा कि अखिलेश बताएं कि इन स्थितियों में वे बुआ मायावती को मुख्यमंत्री बनाएंगे या फिर प्रधानमंत्री।
विज्ञापन
शुक्ल ने कहा कि अपने धुर विरोधी राजनीतिक दलों के आगे घुटने टेककर गठबंधन कर अवसरवाद की राजनीति करने वाले अखिलेश आखिर किस आधार पर मुलायम को बरगला रहे हैं। अखिलेश ने यही काम प्रदेश की जनता के साथ किया। उन्होंने कहा कि 2019 में देश में फिर भाजपा की सरकार बनेगी।