फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   akhilesh yadav press conference in samajwadi party office lucknow.

अखिलेश यादव का योगी सरकार पर तंज, 'सीता-राम और रावण' को भी मिले पेंशन

Mon, 21 Jan 2019 01:22 PM IST
Anupam Prasun न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Anupam Prasun Updated Mon, 21 Jan 2019 01:22 PM IST
विज्ञापन
akhilesh yadav press conference in samajwadi party office lucknow.
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि साधु संतों को हर महीने 20 हजार रुपये पेंशन मिलनी चाहिए। रामलीला करने वालों को भी पेंशन मिले। भगवान राम को भी पेंशन मिले और माता सीता को भी पेंशन मिलनी चाहिए। इसके बाद अगर कुछ बच जाए तो रावण को भी पेंशन मिले। अखिलेश यादव यादव सपा कार्यालय में सोमवार को मीडिया को सम्बोधित कर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

उन्होंने कहा कि हमने यश भारती सम्मान दिया था और समाजवादी पेंशन दे रहे थे सरकार ने ये सब बंद कर दिया। अब इन्हें फिर से शुरू किया जाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, भाजपा विधायक साधना सिंह द्वारा बसपा सुप्रीमो मायावती पर की गई टिप्पणी पर अखिलेश ने कहा कि इन लोगों को अपनी हार तय दिख रही है। इसलिए उनकी भाषा में गिरावट देखी गई है। मायावती पर भाजपा विधायक की टिप्पणी उनकी हार से पहले की हताशा को दर्शाती है। अभी जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आएंगे भाजपा के लोगों की भाषा में और गिरावट देखी जाएगी।

'लोकतंत्र में इतना झूठ किसी ने नहीं बोला होगा जितना भाजपा ने बोला है'

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा के लोगों ने देश के नौजवानों के साथ धोखा किया। किसानों के साथ धोखा किया। लोकतंत्र में इतना झूठ किसी ने नहीं बोला होगा जितना भाजपा के लोग बोलते हैं। उन्होंने कहा कि देश नए प्रधानमंत्री का इंतजार कर रहा है।

अखिलेश ने सवाल उठाए कि इतने एनआरआई आ रहे हैं लेकिन देश मे निवेश क्यों नहीं कर रहे हैं? इस बार कुंभ में स्नान करें तो शायद उनका मन बदल जाए।

अखिलेश ने कहा कि ईवीएम के खिलाफ नाराजगी है। इसलिए जरूरी है कि बैलेट से चुनाव करवाया जाए। अगर हमें बैलेट पर ठप्पा लगाने का मौका मिला तो हमारा गुस्सा निकल जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed