फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   akhilesh yadav press conference in party office

बसपा से गठबंधन पर तैयार अखिलेश, EVM की गड़बड़ियों पर भी आयोग से मांगा जवाब

Sun, 16 Apr 2017 11:37 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 16 Apr 2017 11:37 AM IST
विज्ञापन
akhilesh yadav press conference in party office
सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बसपा के गठबंधन पर सकारात्मक रुख दिखाया। उन्होंने कहा कि हमने चुनाव परिणाम आने से पहले ही कह दिया था कि हम गठबंधन के लिए तैयार हैं।

विज्ञापन


अख‌िलेश यादव ने सपा कार्यालय में पार्टी के सदस्यता अभ‌ियान के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोध‌ित क‌िया। उन्होंने कहा, देश में जहां-जहां संगठन हैं वहां सदस्यता अभियान होगा। दो महीने सदस्यता कार्यक्रम चलेगा। कोशिश होगी हर वर्ग तक पार्टी पहुंचे।
विज्ञापन


ये सदस्यता अभियान घरों तक ले जाया जाएगा, इसी बहाने सपा के पांच वर्षों में हुए काम भी बताने को ‌मिलेगा। जनता के साथ बैठेंगे और बातचीत करेंगे। सदस्यता का काम पर्ची काटकर करेंगे। मिसकॉल और सोशल मीडिया के जर‌िए लोगों से जुड़ने का काम किया जाएगा। इस दौरान अख‌िलेश ने कहा क‌ि झूठ के ख‌िलाफ हम क‌िसी से भी गठबंधन करने को तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अख‌िलेश यादव ने कहा, हमने प्रत्याश‌ियों से मुलाकात की तो पता चला क‌ि जनता को धोखा देकर सरकार बनाई गई है। जात‌ि और धर्म के नाम पर बरगलाया गया। वहीं ईवीएम में श‌िकायत की खबरें भी आईं। लोगों ने वोट द‌िए तो उन्हें पता ही नहीं चला।

इलेक्शन कमीशन हमें जवाब दे क‌ि ऐसा क्यों हुआ। हम तो श‌िकायत कर रहे हैं सॉफ्टवेयर में कभी भी समस्या आ सकती है। जैसे अभी सैमसंग के फोन में भी हुआ था। ईवीएम मशीन है और मशीन पर कोई भरोसा नहीं कर सकता है। जब आपके अध‌िकारी कह रहे हैं क‌ि कैल‌िब्रेशन में गड़बड़ हो सकती है तो हम कैसे भरोसा कर लें।

हमें बैलेट पर भरोसा

akhilesh yadav press conference in party office

अखिलेश बोले, गरीब आज भी कह रहा है क‌ि हमने वोट आपको द‌िया है पर हमारा वोट कहां गया? टेक्नोलॉजी से कैसे खेला जा सकता है ये तो टेक्नोलॉजी वाले ही बता सकते हैं। हम जानना चाहते हैं क‌ि सॉफ्टवेयर कौन बना रहा है। हम नहीं कहते हैं क‌ि ईवीएम अच्छी है या खराब है पर हमें बैलट पर ही भरोसा है।

अभी कन्नौज से खबर आई थी क‌ि बीजेपी कार्यकर्ताओं को पुलिस ने मारा पर असलियत ये थी क‌ि बीजेपी कार्यकर्ताओं ने पुलिस को मारा था।

अखिलेश ने कहा, कानून व्यवस्था पर हम क्या बोलें। लोगों को ज‌िंदा जलाया जा रहा है। बच्चों के साथ दुराचार हो रहा है। हमारी सरकार पर उंगली उठाई जाती थी अब कहां है आपकी कानून व्यवस्था?

इस दौरान अख‌िलेश ने कहा, सुना है यूपी में एक रंग के अंगौछे बहुत बिक रहे हैं। खाना, भाषा और कपड़े राष्ट्रवाद तय नहीं करते। ये तो हमें ह‌िंदू नहीं मानते, हमें सात रंग के कुर्ते सिलवाने पड़ेंगे। एंटी रोमियो के चक्कर में कितने बेगुनाह पिट रहे हैं, रोमियो की असली कहानी तो बता देते।

देखें वीडियो, प्रेस कांफ्रेंस में अखिलेश

akhilesh yadav press conference in party office
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed