{"_id":"61b474cd7c1037757d2d3b7e","slug":"akhilesh-yadav-press-conference-in-lucknow-on-11-december","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Election 2022: अखिलेश का तंज- 'सरकारी रैलियां' कर रही है भाजपा, जनता की रैली नहीं कर पा रहे मुख्यमंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Election 2022: अखिलेश का तंज- 'सरकारी रैलियां' कर रही है भाजपा, जनता की रैली नहीं कर पा रहे मुख्यमंत्री
Sat, 11 Dec 2021 03:32 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 11 Dec 2021 03:32 PM IST
सार
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि यूपी में जनता भाजपा से परेशान है और अब प्रदेश में योगी नहीं योग्य सरकार चाहती है।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बलरामपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली पर तंज कसते हुए कहा कि यूपी में भाजपा जनता की रैली नहीं कर पा रही है। ये सरकारी रैलियां हो रही हैं। जिलाधिकारी को भीड़ लाने के लिए पैसे मांगने पड़ रहे हैं। सरकारी मशीनरी का इस्तेमाल कर भीड़ इकट्ठा की जा रही है। भाजपा यूपी में जनता की नहीं बल्कि सरकारी रैलियां कर रही है। लोग परेशान हैं वो प्रदेश में योगी नहीं योग्य सरकार चाहते हैं।
विज्ञापन
अखिलेश यादव सपा कार्यालय में मीडिया को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा ने वादा किया था कि 2022 तक किसानों की आय दोगुनी हो जाएगी, कहां हैं वो किसान जिनकी आय दोगुनी हुई? वो परियोजना से ज्यादा खर्च विज्ञापन पर करते हैं। वो कहते हैं कि युवाओं को नौकरियां मिल रही हैं जबकि युवा बेरोजगार हैं। उनके वादे झूठे हैं। कहां हैं वो युवा जिनको नौकरियां मिल गई हैं?
विज्ञापन
सपा सरकार में युवाओं को लैपटॉप दिए गए थे। भाजपा सरकार में उन पर लाठीचार्ज हुआ है। सपा ने गरीबों को लोहिया आवास दिया था पर भाजपा ने किसानों को घरों से निकाला और उन पर गाड़ी चढ़ा दी। सपा विकास की राजनीति करती है और भाजपा नाम बदलने की।
विज्ञापन
कांग्रेस द्वारा महिलाओं के लिए घोषणा पत्र जारी किए जाने पर अखिलेश यादव ने कहा कि सपा सरकार ने महिलाओं के विकास के लिए सबसे ज्यादा काम किया। महिलाओं को पेंशन दी। छात्राओं को लैपटॉप दिया और ऐसी योजनाएं बनाई जिससे कि महिलाओं का सशक्तिकरण हुआ। उन्होंने कहा कि भाजपा को नए वादे करने की जगह 2017 में जारी किए गए संकल्प पत्र को ही देख लेना चाहिए।