फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh Yadav press conference in Lucknow, big announcements are possible.

Akhilesh Yadav : सपा अध्यक्ष ने इंवेस्टर्स समिट पर उठाए सवाल, पूछा- पहली समिट से कितनों को मिला रोजगार

Thu, 12 Jan 2023 11:33 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 12 Jan 2023 11:33 PM IST
सार

सपा और भाजपा के बीच चले ट्विटर वार के बाद सपा ने अपनी सोशल मीडिया की टीम में बदलाव किया है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि भाषा के स्तर पर कोई समझौता नहीं किया जाना चाहिए, हमने अपनी टीम बदल दी है। कहा कि भाजपा को भी अपनी भाषा ठीक करनी चाहिए।

विज्ञापन
Akhilesh Yadav press conference in Lucknow, big announcements are possible.
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लोकसभा चुनाव-2024 के लिए तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव (केसीआर) के साथ जाने को तैयार हैं। वह हैदराबाद में 18 जनवरी को केसीआर के  नेतृत्व में होने वाली रैली में हिस्सा लेंगे। वहीं, कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने पर असमंजस जताते हुए कहा कि पार्टी नेताओं से विचार विमर्श के बाद फैसला लेंगे। वह पार्टी मुख्यालय में बृहस्पतिवार को मीडियाकर्मियों से बात कर रहे थे। उन्होंने राष्ट्रीय युवा दिवस की बधाई देकर कहा कि हम सब संकल्प लेते हैं कि स्वामी विवेकानंद के बताए रास्ते पर चलकर देश व प्रदेश से नफरत की राजनीति खत्म करेंगे।

विज्ञापन

 
अखिलेश ने कहा कि 2024 में जनता परिवर्तन करेगी। इंवेस्टर्स समिट के सवाल पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर हमला बोला। कहा कि कोई बताएगा कि पहली समिट से कितनों को रोजगार मिला है। समिट के नाम पर सिर्फ झूठ बोला जा रहा है। उन्होंने कहा कि काशी में लोग सीखने आते हैं। वह वैराग्य का स्थान है। सरकार वहां की सुंदरता खत्म कर रही है। नाव पर्यटन को तबाह किया जा रहा है। सपा सरकार की योजना थी कि नदियों की सफाई के लिए पहले नाले बंद किए जाएंगे। गोमती में काफी काम हुआ, लेकिन सरकार बदलने के बाद फिर से वह बदहाल हो गई है। इसी तरह जेपीएनआईसी को भी जांच के नाम पर लटकाया जा रहा है। अखिलेश ने मांग की कि सरकार जोशीमठ के पीड़ितों को मुआवजा देकर उनके पुनर्वास का इंतजाम करे। 
विज्ञापन


पूर्व सपा सांसद कवि उदय प्रताप सिंह ने कहा कि गांधी के सपनों को लेकर पार्टी आगे बढ़ेगी। गांधी हमारे आदर्श हैं। विवेकानंद और लोहिया सभी चाहते थे कि हमें सिर्फ  आजादी नहीं, बल्कि व्यवस्था परिवर्तन भी चाहिए। इस मौके पर पार्टी संस्थापक मुलायम सिंह यादव के संघर्षों पर आधारित कलेंडर का विमोचन भी किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सिर्फ सुप्रीम कोर्ट पर भरोसा 
अखिलेश ने निकाय चुनाव पर कहा कि उन्हें आयोग नहीं, बल्कि सुप्रीम कोर्ट पर भरोसा है। भाजपा हमेशा पिछड़ों और दलितों को बांटने का काम करती रही है। भाजपा सत्ता का दुरुपयोग कर संस्थानों के जरिए चिह्नित लोगों का उत्पीड़न कर रही है।



मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दावा किया है कि प्रदेश में निवेश के लिए 16 देशों में रोड शो किए गए थे जिससे 7 लाख 12 हजार करोड़ के निवेश का रास्ता साफ हुआ है। मुख्यमंत्री योगी ने अब जिलों में भी इस तरह के इंवेस्स्टर समिट का आयोजन करने के लिए जनप्रतिनिधियों को निर्देश दिए हैं।

अखिलेश यादव ने गुरुवार को युवा दिवस के मौके पर प्रेस कांफ्रेंस में सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के संघर्षों पर आधारित कैलेंडर का विमोचन किया। उन्होंने कहा कि आज के दिन नेताजी के काम और संघर्ष को याद किया गया। अखिलेश ने कहा कि युवा दिवस पर सभी युवा संकल्प लें कि नफरत की राजनीति खत्म हो क्योंकि तभी तरक्की संभव है।

गंगा को साफ करने वाला फंड साफ हो गया
अखिलेश यादव ने कहा कि गंगा नदी की सफाई के लिए सरकार ने बड़े-बड़े वादे किए थे। गंगा तो साफ नहीं हुई पर इसके लिए आवंटित किया गया हजारों करोड़ साफ हो गया। गंगा की सफाई के लिए नालों को नदी में गिरने से रोकना होगा। हमने गोमती नदी साफ की सरकार ने इसे भी बर्बाद कर दिया। यहां पर नाव लाई गई पर इसे दूसरी जगह भेज दिया गया। 

सोशल मीडिया की टीम में किया गया बदलाव
अखिलेश यादव ने कहा कि हमने अपनी सोशल मीडिया टीम बदल दी है। भाषा के स्तर पर कोई समझौता नहीं किया जाएगा। भाजपा के लोगों को अपनी भाषा ठीक करनी चाहिए। भाजपा विभिन्न संस्थाओं के जरिए लोगों को चिह्नित कर उनका उत्पीड़न कर रही है। निकाय चुनाव में ओबीसी आरक्षण को लेकर अखिलेश यादव ने कहा कि हमें कोर्ट पर पूरा भरोसा है योगी सरकार के बनाए हुए आयोग पर नहीं।

ट्विटर वार के बाद सपा ने बदली सोशल मीडिया टीम

सपा और भाजपा के बीच चले ट्विटर वार के बाद सपा ने अपनी सोशल मीडिया की टीम में बदलाव किया है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इसकी पुष्टि की है। बृहस्पतिवार को प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि भाषा के स्तर पर कोई समझौता नहीं किया जाना चाहिए, हमने अपनी टीम बदल दी है। कहा कि भाजपा को भी अपनी भाषा ठीक करनी चाहिए। मालूम रहे कि सपा मीडिया सेल का ट्विटर हैंडल संचालित करने वाले मनीष जगन अग्रवाल को पिछले दिनों गिरफ्तार कर लिया गया था। जगन के जमानत पर छूटने के बाद उन्हें मीडिया सेल में काम करने से मना कर दिया गया है। अब उनकी जगह नए लोगों को जिम्मेदारी दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed