फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh yadav praises Congress in a rally for Madhya Pradesh assembly Election 2023.

मध्य प्रदेश चुनाव 2023: अखिलेश ने जताई खुशी, बोले- कांग्रेस का जातीय जनगणना को समर्थन बड़ा बदलाव

Thu, 28 Sep 2023 08:52 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 28 Sep 2023 08:52 AM IST
सार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि जातीय जनगणना को लेकर कांग्रेस के रुख में बदलाव आया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने मध्य प्रदेश को बर्बाद कर दिया है।

विज्ञापन
Akhilesh yadav praises Congress in a rally for Madhya Pradesh assembly Election 2023.
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मध्य प्रदेश में एक जनसभा में कहा कि सपा महिलाओं को 20 फीसदी टिकट देगी। उन्होंने कांग्रेस के जातीय जनगणना के समर्थन करने को बड़ा बदलाव बताते हुए खुशी जाहिर की। साथ ही कहा कि सपा को मौका मिला तो मध्य प्रदेश में बहनों को प्रतिमाह 6 हजार रुपये, गांव में सोलर पैनल लगाकर गरीब-आदिवासियों को फ्री बिजली और मुफ्त आवास देंगे।

विज्ञापन


अखिलेश मध्य प्रदेश के रीवा जिले के सिरमौर में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा बताए कि विधानसभा चुनावों में महिलाओं को 33 फीसदी टिकट क्यों नहीं दे रही है। सपा महिलाओं को 20 फीसदी टिकट देगी। सपा ने पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक वर्ग और अन्य महिलाओं को हमेशा आगे बढ़ाया। तमाम विरोध के बाद भी नेताजी (मुलायम सिंह यादव) ने फूलन देवी को टिकट दिया और लोकसभा में पहुंचाया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी : नए उद्योगों के लिए जमीन तैयार करेंगी पुरानी-बीमार इकाइयां, विकास प्राधिकरण पहली बार ला रहा है ऐसी नीति
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी : लखनऊ की ट्रैफिक पुलिस ने किया अंधेर, रेसर बाइक को एक दिन में पिला दिया 146 लीटर पेट्रोल, और भी खुलासे




अखिलेश ने कहा कि भाजपा सरकार ने मध्य प्रदेश को बर्बाद कर दिया है। यह चुनाव केवल मध्य प्रदेश का नहीं है, बल्कि इसका संदेश आगामी लोकसभा चुनाव में भी जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा ने किसानों से आय दोगुनी करने का वादा किया था लेकिन दस साल की सरकार में आय दोगुनी नहीं हुई। न यूपी के नौजवानों को नौकरी दी और न मध्य प्रदेश के नौजवानों के लिए कोई काम किया। इसी से साबित होता है कि भाजपा की नीयत कभी साफ नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed