अखिलेश बोले, अगर गाय पालने के लिए शराब पीने को प्रोत्साहित किया जाएगा तो ऐसी घटनाएं होंगी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर के देवबंद और कुशीनगर में जहरीली शराब पीने से हुई मौतों के मामले सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सरकार पर तंज कसते हुए कहा है कि यदि सरकार ही गौरक्षा के लिए लोगों को शराब पीने को प्रोत्साहित करेगी तो ऐेसी घटनाएं जरूर होंगी। उनका इशारा हाल में ही प्रदेश सराकर द्वारा गौवंश की रक्षा के लिए शराब बिक्री पर दो फीसदी सेस लगाने की ओर था।
जहरीली शराब से होने वाली मौतों के लिए सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए अखिलेश ने कहा सरकार को सब पता है कि कहां पर कैसी (जहरीली) शराब बन रही है और उसे किन लोगों को पिलाया जा रहा है। अखिलेश यादव शुक्रवार को सपा मुख्यालय में मीडिया को सम्बोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा इस सरकार ने गोवंश की रक्षा के लिए शराब की बिक्री पर सेस लगाकर यह जताने की कोशिश की है कि लोग जितनी शराब पिएंगे, गोवंश की उतनी ही अच्छी सेवा होगी। इसीलिए सरकार प्रदेश में शराब पीने वालों की संख्या बढ़ाना चाहती है। उन्होंने कहा कि सरकार के संरक्षण में शराब के धंधे में भाजपा के लोग भी शामिल हैं। उन्होंने कहा आगे भी ऐसी घटनाएं हो सकती हैं, क्योंकि लोगों को यह पता नहीं है उन्हें कौन सी शराब पीनी है।
गौरतलब है कि जहरीली शराब पीने से सहारनपुर व कुशीनगर में अब तक करीब 28 मौतें हो चुकी हैं। जिस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कड़ा रुख अपनाते हुए जिम्मेदार अफसरों पर कार्रवाई करने का आदेश दिया है। वहीं, इस मामले पर यूपी के डीजीपी ओपी सिंह ने सहारनपुर और गोरखपुर रेंज के आईजी से रिपोर्ट मांगी है।
अखिलेश ने बजट के बारे में कहा कि सरकार ने उन्हीं योजनाओं को अपनी उपलब्धि बताई जो कि सपा सरकार में शुरू की गई थीं। ये लोग बताएं कि युवाओं को कितना रोजगार दिया गया। अब चाहे जितनी घोषणाएं कर लें इनकी सत्ता में वापसी नहीं होगी।
'आलू बिखेरने वालों पर ऐसी धाराएं लगा दी गईं कि वकीलों को भी पन्ने पलटने पड़े'
अखिलेश ने कहा कि इस सरकार में युवा, किसान व महिलाएं सभी परेशान हैं। किसानों को उनकी फसलों का दाम नहीं मिल रहा है। जिन किसानों ने प्रदर्शन करने के लिए सड़क पर आलू बिखेरे थे उन पर ऐसी धारा लगा दी गई कि वकीलों को भी पन्ने पलटने पड़ गए। इन लोगों ने सबको धोखा दिया है। पुरानी योजनाओं को ही रंग पोत कर फीता काट रहे हैं।
उन्होंने कहा कि बजट में पुरानी योजनाओं को ही फंड दिया गया है और वो भी पर्याप्त नहीं है। सरकार ने तीन बजट दे दिए लेकिन लैपटॉप कहां है अब तक पता नहीं चला। बजट आंकड़ों में ही अच्छा लग रहा है लेकिन जब पिछले दो बजट का कुछ नहीं दिखा तो तीसरे बजट का क्या दिखेगा। उन्होंने पुलिस व्यवस्था में सुधार के लिए बजट में की गई घोषणा पर कहा कि सरकार ने बहुत सारे वादे किए थे उनका पता नहीं क्या हुआ पर जेलों में वसूली जरूर शुरू हो गई है। अखिलेश ने सपा-बसपा गठबंधन पर कहा कि ये जनता का गठबंधन है जो कि सिर्फ लोकसभा चुनाव के लिए नहीं हुआ है यह आगे भी जारी रहेगा।
गंगा मैया की कसम खाई, सत्ता में आए तो जारी करेंगे जाति आधारित आंकड़े
रोस्टर मुद्दे पर जारी विवाद पर कहा कि हम इसका पुरजोर विरोध करते हैं। हम जब कुंभ स्नान करने गए थे तो गंगा मइया की कसम खाई थी कि अगर हमारी सरकार आती है तो हम जाति आधारित आकड़े जारी करेंगे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.