फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   akhilesh yadav on putting pics on hoarding in Lucknow.

चौराहों पर होर्डिंग लगा विरोध को कुचलने का प्रयास कर रही भाजपा सरकार : अखिलेश यादव

Fri, 06 Mar 2020 10:49 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 06 Mar 2020 10:49 PM IST
विज्ञापन
akhilesh yadav on putting pics on hoarding in Lucknow.
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार राजधानी में एकपक्षीय विरोध को कुचलने का काम कर रही है। वह नागरिकों के संविधान से प्राप्त अधिकारों पर कुठाराघात करने पर तुली हुई है। किसी भी लोकतांत्रिक सरकार का यह काम नहीं हो सकता है कि वह अपने नागरिकों को संविधान प्रदत्त अधिकारों से वंचित करे ओर सार्वजनिक रूप से उनको बिना अदालती निर्णय के अपराधी घोषित कर दें।

विज्ञापन


अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा राज में पुलिस ने लखनऊ में होर्डिंग, पोस्टर के जरिए सार्वजनिक तौर पर चार दर्जन से ज्यादा नागरिकों के फोटो लगाकर उनकी पहचान कराने को कहा है। चौराहों पर इस तरह का प्रदर्शन किसी भी तरह नैतिक नहीं ठहराया जा सकता है।
विज्ञापन

किसी को संदिग्ध मानकर उसको बिना दलील, बिना वकील के ही सीधे-सीधे अपराधी की तरह प्रचारित कर देना कौन सी लोकतांत्रिक व्यवस्था है। इस तरह की छूट से तो भाजपा सरकार कभी भी कहीं भी किसी का भी उत्पीड़न कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आक्रोशित जनता यदि भाजपा नेताओं के असली चेहरे की फोटो वाली होर्डिंग लगा देगी तो सरकार क्या करेगी। वह सच्चाई को कैसे छुपाएगी। भाजपा भारतीय राजनीति का ऐसा चेहरा है जो लोकतंत्र को डराना अपना धर्म मानती है। दो दर्जन की हत्या के बाद यह टिप्पणी कि जो भी सड़क पर आएगा उसको तो मरना ही है भाजपा नेतृत्व की संवेदनहीनता का परिचय देता है।

ट्विटर पर सीएम और डिप्टी सीएम का एफिडेविट

समाजवादी पार्टी के अधिकृत ट्विटर हैंडल पर सीएम योगी आदित्यनाथ और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के लोकसभा-2014 के चुनाव में दिए गए एफिडेविट प्रदर्शित किए हैं।

लोकतंत्र में सच्चाई का परिचय आवश्यक है शीर्षक के साथ दोनों नेताओं के वो एफिडेविट प्रदर्शित किए हैं, जिनमें उन्होंने अपने ऊपर चल रहे मुकदमों और एफआईआर की जानकारी दी है। सपा के इस ट्वीट के बाद से सोशल मीडिया में हलचल मची हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed