फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   akhilesh yadav on law and order in uttar pradesh.

सपा प्रदेश अध्यक्ष के फ्लैट में चोरी होने पर बोले अखिलेश, योगी सरकार में अपराधियों के हौसले बुलंद

Thu, 29 Nov 2018 03:16 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 29 Nov 2018 03:16 PM IST
विज्ञापन
akhilesh yadav on law and order in uttar pradesh.
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश में कानून का राज नहीं है। आम जनता डर और दहशत के साये में जीने को विवश है। राजधानी में प्रदेश सपा अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल के विधायक निवास स्थित फ्लैट में चोरी साबित करती है कि अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। शामली में यूपी 100 पुलिस वाहन से खींच कर भीड़ द्वारा हत्या की घटना शर्मनाक और दुखद है।

विज्ञापन


अखिलेश ने जारी बयान में कहा कि भाजपा सरकार में समाज का कोई वर्ग सुरक्षित नहीं है। अपराध की घटनाओं में लगातार वृद्धि हो रही है। हत्या, लूट, बलात्कार से प्रदेश में अराजकता व्याप्त है। जेल में अपराधियों की दबंगई चलती है। फिरौती, वसूली एवं अवैध खनन पर कोई लगाम नहीं है। भाजपा सरकार कानून व्यवस्था बनाए रखने में बुरी तरह विफल है।
विज्ञापन


बदहाल व्यवस्था ठीक करने की जगह मुख्यमंत्री समेत भाजपा सरकार दूसरे राज्यों के दौरे पर है। उन्होंने कहा, विकास कार्य ठप है। प्रदेश की साख गिर रही है। पूरी प्रशासनिक व्यवस्था शिथिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा ने बर्बाद की डायल 100 और 1090

अखिलेश यादव ने कहा, सपा सरकार ने डायल 100 और 1090 वीमेन हेल्पलाइन से कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने की व्यवस्था की थी। भाजपा सरकार ने इसे भी बर्बाद कर दिया। भाजपा जनता को गुमराह कर सत्ता में आई थी। अच्छे दिनों का सपना दिखाने वाली सरकार में जनता को बुरे दिनों का परिचय हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed