{"_id":"5b705cca42c7923bb4222eb8","slug":"akhilesh-yadav-on-bjp-s-executive-meet-in-meerut","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चुनाव नजदीक आने के साथ बढ़ रही भाजपा नेतृत्व की घबराहट: अखिलेश यादव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव नजदीक आने के साथ बढ़ रही भाजपा नेतृत्व की घबराहट: अखिलेश यादव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 13 Aug 2018 08:15 AM IST
विज्ञापन
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव
- फोटो : amar ujala
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि जैसे-जैसे लोकसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं, भाजपा नेतृत्व की घबराहट बढ़ती जा रही है। कैराना, गोरखपुर, फूलपुर व नूरपुर उपचुनाव में मिली करारी मात से भाजपा के होश उड़े हुए हैं। विपक्ष को कोसना और नफरत फैलाना ही उसका एजेंडा रह गया है।
विज्ञापन
अखिलेश ने यहां जारी बयान में कहा, भाजपा को लगता है कि जो गठबंधन आकार ले रहा है वह उसकी दिल्ली दौड़ में बड़ा अवरोधक साबित होगा। फिर से सिंहासन पर बैठने के उनके इरादों में कामयाबी नहीं मिलेगी। भाजपा उत्तर प्रदेश के चाहे जो दावा करती रहे पर जनता ने प्रदेश से भाजपा का सफाया करने का लक्ष्य तय कर लिया है।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष ने कहा, जनता की समस्याओं के निदान पर सोचने के बजाय भाजपा नेतृत्व बस मुद्दों को भटकाने की ही कवायद करता रहता है। मेरठ में भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में सिर्फ विपक्ष को कोसने और सामाजिक नफरत की राजनीति को धार देने की ही कोशिश की गई। गरीबों, पीड़ितों, वंचितों तथा समाज के कमजोर वर्गों के लिए उसमें कोई संदेश नहीं।
विज्ञापन
Trending Videos
2019 में भाजपा को समर्थन नहीं देगी जनता
लोक लुभावन घोषणाओं के साथ हिटलर के प्रचार मंत्री गोएबल्स की राह पर चलते हुए एक झूठ को सौ बार दुहराने की कला में पारंगत भाजपा नेतृत्व अब चाहे जितने जतन कर ले, यूपी में रैली, मंथन और विश्राम की परंपरा अपना ले, 2019 के चुनावों में जनता किसी भी तरह उनको समर्थन देने से रही।