{"_id":"65d244b7922504a68308f8aa","slug":"akhilesh-yadav-may-skip-bharat-jodo-nyay-yatra-2024-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: राहुल गांधी की न्याय यात्रा से किनारा कर सकते हैं अखिलेश यादव, सीटों पर समझौता न होना बताई जा रही वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: राहुल गांधी की न्याय यात्रा से किनारा कर सकते हैं अखिलेश यादव, सीटों पर समझौता न होना बताई जा रही वजह
Mon, 19 Feb 2024 12:11 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Mon, 19 Feb 2024 12:11 AM IST
सार
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा से किनारा कर सकते हैं। इसका कारण सीटों का बंटवारा न होना बताया जा रहा है।
विज्ञापन
राहुल गांधी व अखिलेश यादव।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव भारत जोड़ो न्याय यात्रा से किनारा कर सकते हैं। इसकी वजह सीटों पर समझौता तय न होना बताया जा रहा है। हालांकि, सूत्रों का कहना है कि दोनों दलों के बीच सोमवार को सीटों पर अंतिम निर्णय हो सकता है। अगर ऐसा हुआ तभी अखिलेश रायबरेली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की न्याय यात्रा में शामिल होंगे।
विज्ञापन
मालूम रहे कि सपा अध्यक्ष ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के निमंत्रण को स्वीकार करते हुए न्याय यात्रा में अमेठी या रायबरेली में शामिल होने का एलान किया था।
विज्ञापन
यात्रा सोमवार को अमेठी और मंगलवार को रायबरेली में रहेगी। अखिलेश का सोमवार को अमेठी जाने का कार्यक्रम नहीं है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, रायबरेली में भी वह इस न्याय यात्रा में शामिल होंगे, इसकी भी कोई तैयारी नहीं की जा रही है।
विज्ञापन