फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   akhilesh yadav inaugrates beautification work in lucknow.

नोटबंदी करने वाले डरे, चुनाव में जाने की हिम्मत नहीं: सीएम अखिलेश

Sun, 04 Dec 2016 02:36 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 04 Dec 2016 02:36 PM IST
विज्ञापन
akhilesh yadav inaugrates beautification work in lucknow.
अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala

यूपी के सीएम अखिलेश यादव ने नोटबंदी को लेकर भाजपा को घेरा और कहा कि इसके बाद से वो डरे हुए हैं। उनके पास चुनाव में जाने की हिम्मत नहीं है। उन्होंने यूपी भर में परिवर्तन यात्राओं का आयोजन हुआ, जो कि पूरी तरह फेल साबित हुईं।

विज्ञापन


अब नोटबंदी के बाद हालात ये हैं कि किसान, व्यापारी सब परेशान हैं। काम बंद हो जाने से लोग नोएडा और गाजियाबाद से लौट रहे हैं। जनता को परेशान करने पर भाजपा को जनता सबक सिखाएगी।
विज्ञापन


अखिलेश यादव रविवार को पुराने लखनऊ में सौन्दर्यीकरण के काम पूरे होने पर लोकार्पण समारोह में बोल रहे थे।

उन्होंने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि उनकी यात्राओं में भाजपा के लोग ही नहीं आए क्योंकि वो नोट बदलने के लिए लाइन में लगे थे, जबकि यहां बड़ी संख्या में समाजवादी आए हैं क्योंकि उन्हें लाइन लगाने की जरूरत नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

डिजिटल इं‌डिया पर उठाए सवाल

akhilesh yadav inaugrates beautification work in lucknow.

सीएम अखिलेश यादव ने केंद्र सरकार के डिजिटल इंडिया पर सवाल उठाए। कहा कि इसे पूरा करने के लिए उन्होंने कोई काम नहीं किया। हमने लोगों को तकनीक से जोड़ने के लिए लैपटॉप दिए और अब लोगों को स्मार्टफोन दे रहे हैं। अब तक इस योजना के लिए एक करोड़ से ज्यादा रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं।

उन्होंने लखनऊ के सौंदर्यीकरण पर कहा कि हमने पुराने व नए लखनऊ को जोड़ा है। लखनऊ दिन में तो अच्छा लगता ही है अब ऐसा हो गया है कि रात में और अच्छा लगेगा।

उन्होंने कहा कि सपा सरकार ने लखनऊ के विकास के लिए जितना काम किया, उतना किसी ने नहीं किया। हमने पार्क बनाए, गोमती रिवर फ्रंट बनाए और अब पुराने लखनऊ को नया कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed