फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   akhilesh yadav inaugrates 100 primary health centre.

यूपी में 13 हजार पदों पर भर्ती, रखें नजर

Fri, 28 Nov 2014 11:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 28 Nov 2014 11:13 AM IST
विज्ञापन
akhilesh yadav inaugrates 100 primary health centre.

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बृहस्पतिवार को 100 नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का शुभारंभ किया। यह केंद्र शहरों की मलिन बस्तियों में स्थापित किए गए हैं।

विज्ञापन


इनमें पर्चा बनवाने का पैसा भी नहीं लगेगा। साथ ही पांच दिन की दवा भी निशुल्क दी जाएगी। यह केंद्र सुबह आठ बजे से दोपहर 12 बजे तक व शाम को चार बजे से रात आठ बजे तक खुलेंगे।
विज्ञापन


इसके अलावा दवाओं की खरीद-फरोख्त व अस्पतालों में उपलब्ध दवाओं के स्टॉक पर नजर रखने के लिए एक सॉफ्टवेयर का भी उद्घाटन मुख्यमंत्री ने किया।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग ने सबसे अधिक काम किया है। 108 व 102 एंबुलेंस सेवा जनता को सीधे फायदा पहुंचा रही है। इस एंबुलेंस सेवा के जरिये 15 हजार युवाओं को रोजगार भी मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पतालों में जांचें मुफ्त कर दी गई हैं। दवाएं काफी मात्रा में उपलब्ध हैं। 1700 डॉक्टर यूपी लोकसेवा आयोग से आ चुके हैं। इससे पहले स्वास्थ्य मंत्री अहमद हसन ने कहा कि इन अर्बन हेल्थ पोस्ट को आदर्श अस्पताल के रूप में विकसित किया जाएगा।

आशाओं पर भी साधा निशाना

akhilesh yadav inaugrates 100 primary health centre.

उन्होंने एक बार फिर आशाओं पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ आशा मरीजों को नर्सिंग होम पहुंचा रही हैं। ऐसी आशाओं को दंडित किया जाएगा।

मुख्य सचिव आलोक रंजन ने कहा कि 75 जिला मुख्यालयों में 50 हजार से अधिक की आबादी वाले कुल 131 शहरों में यह हेल्थ पोस्ट चरणबद्ध तरीके से खोले जाएंगे।

प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अरविंद कुमार ने बताया कि नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में गर्भवती महिलाओं व बच्चों के टीकाकरण, उपचार, प्रसव की सुविधा सहित अन्य रोगों का इलाज किया जाएगा।

इसमें एक पूर्णकालिक डॉक्टर, एक पार्टटाइम डॉक्टर, दो स्टाफ नर्स, एक फार्मासिस्ट, एक लैब टेक्नीशियन, तीन सपोर्ट स्टाफ रखे गये हैं। यह सभी नियुक्तियां संविदा पर की गई है।

संविदा पर भर्तियां जल्द

akhilesh yadav inaugrates 100 primary health centre.

नेशनल अर्बन हेल्थ मिशन के तहत वर्ष 2014-15 के अंत तक संविदा के आधार पर 969 चिकित्सक, 738 स्टाफ नर्स, 558 फार्मासिस्ट, 558 लैब टेक्नीशियन, 1200 सपोर्ट स्टाफ, 2898 एएनएएम रखी जाएंगी। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग शहरी क्षेत्रों के लिए 6813 आशा की भी नियुक्ति करने जा रहा है।

प्यारी बिटिया डॉट इन से लगाएंगे कन्या भ्रूण हत्या पर अंकुश
प्रदेश सरकार ने कन्या भ्रूण हत्या रोकने व गर्भ में लिंग का पता लगाने पर रोक के अधिनियम का कड़ाई से पालन करने व इसकी निगरानी के लिए एक वेबसाइट बनाई है।

वेबसाइट का उद्घाटन भी मुख्यमंत्री ने किया। इसमें अल्ट्रासाउंड केंद्रों का ब्यौरा भी दिया गया है। वेबसाइट के जरिये ही कोई भी व्यक्ति अपनी शिकायत कर सकता है।

इस वेबसाइट का एड्रेस है pyaribitiya.in। इस अवसर पर सीएम ने आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा कि इससे किसानों की खुशहाली का रास्ता खुलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed