फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh Yadav in SP head quarter in Lucknow in protest to arrest of a activist.

Lucknow: अखिलेश यादव ने पुलिस मुख्यालय में चाय पीने से किया इनकार, बोले- जहर मिला दिया तो... हमें भरोसा नहीं

Sun, 08 Jan 2023 09:28 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 08 Jan 2023 09:28 PM IST
सार

सपा कार्यकर्ता व ट्विटर एडमिन की गिरफ्तारी के विरोध में अखिलेश यादव रविवार को पुलिस मुख्यालय पहुंच गए और वहीं बैठ गए। जब उन्हें अधिकारियों से चाय ऑफर की तो उन्होंने मना कर दिया। अखिलेश ने कहा कि हमें आप पर भरोसा नहीं है... कहीं जहर मिला दिया तो...।

विज्ञापन
Akhilesh Yadav in SP head quarter in Lucknow in protest to arrest of a activist.
पुलिस मुख्यालय में मौजूद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सपा प्रमुख अखिलेश यादव पार्टी के ट्विटर संचालक की गिरफ्तारी से काफी भड़के थे। वहीं, सिग्नेचर बिल्डिंग में मौजूद कुछ पुलिस अधिकारी उनकी सत्कार में जुटे थे। पूर्व मुख्यमंत्री को पुलिस अधिकारियों ने चाय की पेशकश की। इस पर उन्होंने कहा कि हम अपनी चाय पीयेंगे। तुम लोगों पर भरोसा नहीं है...। क्या पता चाय में जहर दे दो। हम और हमारे कार्यकर्ता खुद चाय मंगाकर पी लेंगे।

विज्ञापन


मनीष की गिरफ्तारी के बाद अखिलेश सुबह करीब 11 बजे सीधे पुलिस मुख्यालय सिग्नेचर बिल्डिंग पहुंचे थे।  उनके साथ कुछ पार्टी समर्थक व प्रमुख नेता भी मौजूद थे। पुलिस मुख्यालय पर काफी देर तक कोई जिम्मेदार अधिकारी न पहुंचने पर अखिलेश ने नाराजगी जताई। वहां मौजूद पुलिसवालों को खरी-खोटी सुनाई। धीरे-धरे मौके पर सपाइयों की भीड़ बढ़ती गई। पुलिस ने सभी को मेन गेट पर रोक दिया। इससे नाराज होकर सभी नारेबाजी करते हुए सड़क पर बैठ गए। इसी बीच आसपास के थानों की पुलिस बुला ली गई और हर तरफ बैरिकेडिंग कर दी गई। पुलिस व सपा कार्यकर्ताओं के बीच काफी देर तक नोंकझोंक चलती रही। सपा कार्यकर्ता बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश कर रहे थे। इस पर उन्हें खदेड़ने के लिए पुलिस ने लाठी भांजी।
विज्ञापन



 
गोसाईंगंज जेल गये मिलने
पुलिस मुख्यालय सिग्नेचर बिल्डिंग से निकलकर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सीधे गोसाईंगंज जिला जेल गये। वहां काफी देर तक जिला कारागार केकार्यालय में बैठे रहे। इसके बाद मनीष अग्रवाल से मुलाकात की। वहीं अपने प्रमुख कार्यकर्ताओं से जमानत कराने का निर्देश दिया। करीब एक घंटे रूकने केबाद वह वापस चले गये। इस दौरान जेल के बाहर भी सैकड़ों कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटी रही। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed