{"_id":"6787d091bd77a8b11c08a78c","slug":"akhilesh-yadav-immersed-uncle-s-ashes-in-haridwar-2025-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Akhilesh Yadav: अखिलेश यादव ने हरिद्वार में चाचा की अस्थियों का किया विसर्जन, वायरल हो रही तस्वीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Akhilesh Yadav: अखिलेश यादव ने हरिद्वार में चाचा की अस्थियों का किया विसर्जन, वायरल हो रही तस्वीर
Wed, 15 Jan 2025 09:03 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 15 Jan 2025 09:03 PM IST
सार
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को विधिविधान से मंत्रोच्चार के बीच अपने चाचा राजपाल सिंह यादव की अस्थियों का नमामि घाट पर विसर्जन किया। इस दौरान उनके परिवार के कई सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
अखिलेश यादव ने किया अस्थियों का विसर्जन।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पूरे परिवार के साथ हरिद्वार में अपने चाचा राजपाल सिंह यादव की अस्थियों को विधि विधान के साथ मंत्रोच्चार के बीच गंगा में नमामि घाट पर विसर्जित किया।
विज्ञापन
इस दौरान प्रो. रामगोपाल यादव, शिवपाल सिंह यादव, अनुराग यादव, धर्मेंद्र यादव, अक्षय यादव, आदित्य यादव, तेज प्रताप सिंह यादव और पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र चौधरी मौजूद रहे।
विज्ञापन
बता दें कि राजपाल सिंह यादव का नौ जनवरी को निधन हो गया था। वे 73 वर्ष के थे। गंगा में अस्थियां विसर्जित करने के बाद अखिलेश ने कहा कि हमने हिंदू परंपरा के अनुसार हरिद्वार में गंगा के किनारे अनुष्ठान किया। यह दुख की घड़ी है।
विज्ञापन
चाचा राजपाल ने जीवन भर परिवार, नेताजी और पार्टी की पूरी जिम्मेदारी के साथ सेवा की। परिवार को हमेशा एकजुट रखने का कार्य किया।