फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh Yadav honours people in Lucknow.

मुख्यमंत्री हुए मेहरबान, पूरा कराएंगे अधूरा ताजमहल

Sat, 29 Aug 2015 02:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 29 Aug 2015 02:35 AM IST
विज्ञापन
Akhilesh Yadav honours people in Lucknow.

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि हीरो समाज में हमारे-आपके बीच भरे पड़े हैं। इन्हें खोजने और प्रोत्साहित करने की जरूरत है। सपा सरकार यह काम कर रही है। उन्होंने अभिनव तकनीक व विशिष्टता का प्रदर्शन करने वाली प्रतिभाओं को दो-दो लाख रुपये की सहायता देने की भी घोषणा की।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री शुक्रवार को अपने सरकारी आवास पर अलग-अलग क्षेत्रों में अपने-अपने प्रयोगों से तरक्की की नई उम्मीदें दिखाने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित करने के बाद समारोह को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने आनंद पांडेय, हसन रजा व वंश चतुर्वेदी के साथ हामिद बसौद के प्रयोगों की प्रशंसा करते हुए कहा कि आविष्कार ऐसे ही हुए हैं। उन्होंने कहा कि यदि हवा से कार चलने लगे तो यह बड़ी उपलब्धि होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने दुर्घटना में घायलों की जान बचाने वाले युवाओं की प्रशंसा करते हुए कहा कि अन्य लोगों को इनसे प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने बताया कि नेताजी मुलायम सिंह ने ट्रक के नीचे पड़े एक ऐसे घायल व्यक्ति की जान बचाई जिसकी पास में बैठी पत्नी उसे मरा हुआ समझ चुकी थी, मगर उसकी नब्ज चल रही थी। उसे केजीएमयू में भर्ती कराया गया और वह बच गया।

वहीं, मुख्यमंत्री ने बुलंदशहर के रिटायर्ड पोस्टमास्टर फैजुल हसन कादरी द्वारा अपनी पत्नी की याद में बनवाए जा रहे ताजमहल को पूरा कराने में सहयोग करने की बात कही।

खराब कानून-व्यवस्‍था से नहीं, ज्यादा मौतें एक्सीडेंट से

Akhilesh Yadav honours people in Lucknow.

मुख्यमंत्री ने कहा कि कानून-व्यवस्था की बहुत बात होती है लेकिन सबसे ज्यादा मौतें एक्सीडेंट में ही होती हैं। इस मौके पर वरिष्ठ मंत्री राजेंद्र चौधरी, विधायक पवन पांडेय, संग्राम सिंह व रूबी प्रसाद भी उपस्थित रहे।

लैपटॉप असली समाजवाद का प्रतीक : मनोज

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री मनोज कुमार पांडेय ने कहा कि मुख्यमंत्री ने जो योजनाएं चलाईं, उनकी नकल दूसरे प्रदेश कर रहे हैं। सीएम ने प्रतिभाओं का सम्मान बढ़ाया है। ऐसी ही प्रतिभाएं विज्ञान एवं तकनीक के क्षेत्र में प्रदेश व देश को आगे ले जाएंगी।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कहते हैं कि लैपटॉप असली समाजवाद का द्योतक है। उदाहरण सामने है। कार्यक्रम में सम्मानित युवाओं ने ही बताया कि जिस लैपटॉप से उन्होंने अपने प्रयोग को आगे बढ़ाया, वह मुख्यमंत्री की लैपटॉप योजना में उनकी बहन को मिला था।

घायलों को बचाने पर चार युवाओं का सम्मान
राजधानी में कुकरैल के पास कार पलटने से एक युवक घायल पड़ा कराह रहा था। तमाम लोग देख-देख कर निकल जा रहे थे। इसी बीच डीजीपी ऑफिस के सिपाही कीर्ति प्रकाश ओझा व तीन अन्य युवक रजनीश राठौर, हेम बाबू निगम और उदय कुमार साहू ने उसे देखा और मदद पहुंचाई।

मुख्यमंत्री ने चारों युवाओं को प्रशस्ति पत्र व 11-11 हजार रुपये देकर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने बताया कि हाईकोर्ट के जज न्यायमूर्ति अब्दुल हसनैन ने इन्हें सम्मानित करने का सुझाव दिया था ताकि समाज के लोग इनसे प्रेरित हो सकें।

अब तक 17 लाख खर्च हो चुके हैं ताजमहल बनवाने में

Akhilesh Yadav honours people in Lucknow.

मुगल बादशाह शाहजहां ने अपनी पत्नी की याद में ताजमहल बनवाकर पति-पत्नी के प्रेम को अमिट बनाया। बुलंदशहर के रिटायर्ड पोस्टमास्टर फैजुल हसन कादरी ने भी अपनी बेगम की याद में ताजमहल बनवाकर मिसाल कायम की है। इस पर अब तक करीब 17 लाख रुपये खर्च हुए हैं मुख्यमंत्री भी उनसे बेहद प्रभावित नजर आए।

उन्होंने न सिर्फ कादरी को बुलाकर सम्मानित किया, बल्कि उनके अधूरे ताजमहल को पूरा कराने के लिए व्यक्तिगत स्तर पर सहयोग करने का वादा भी किया। कादरी की मांग पर मुख्यमंत्री ने उनके गांव कसेरकला में अगले बजट में इंटरमीडिएट कॉलेज खोलने का ऐलान किया। उन्होंने उनके गांव को जनेश्वर मिश्र ग्राम योजना में शामिल करने की भी घोषणा की।

स्पीड ब्रेकर से बिजली, चोर को घर में बंद कर देगी डिवाइस
सुल्तानपुर के आनंद पांडेय ने स्पीड ब्रेकर से बिजली बनाने का अपना फॉर्मूला यहां समझाया। उन्होंने बताया कि वे अपने प्रयोग का पेटेंट कराकर अपने प्रदेश में ही मैन्युफैक्चरिंग करना चाहते हैं। सुल्तानपुर के ही हसन रजा खान ने बिना ड्राइवर के मेट्रो चलाने के बारे में बताया।

फैजाबाद के 12 वीं कक्षा के छात्र वंश चतुर्वेदी ने चोर के घर में घुसने पर उसे पकड़ने और आग लगने पर बचाव के लिए अलर्ट से जुड़ी डिवाइस (ऑटोमेटिक लेबल इंडिकेटर) के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि ये सभी उपकरण महज 100 रुपये में ही लिए जा सकते हैं। मुख्यमंत्री ने तीनों ही प्रतिभाओं का प्रजेंटेशन देखा और उन्हें सम्मानित किया।

अब ब्लैक बेल्ट सीएम अखिलेश

Akhilesh Yadav honours people in Lucknow.

मुख्यमंत्री ने ड्रेगन एकेडमी ऑफ मार्शल आर्ट के प्रबंधक जीपी त्रिपाठी को भी सम्मानित किया।  त्रिपाठी अपनी प्रतिभा व लगन की बदौलत इंटरनेशनल कुंग फू फेडरेशन में उपाध्यक्ष बनने में सफल रहे हैं।

त्रिपाठी ने अपनी संस्था की तरफ से सीएम को कुंग फू में ब्लैक बेल्ट की मानद उपाधि प्रदान की। संस्था की तरफ से प्रमुख सचिव सूचना नवनीत सहगल ने मुख्यमंत्री को चीनी तलवार भेंट की। मुख्यमंत्री को चीनी संगठन द्वारा विशेष रूप से दिया गया प्रतीक चिह्न भी भेंट किया गया।

हामिद की हवा में उड़ने वाली कार देखने जाएंगे प्रमुख सचिव
बागपत के करीब 50 पार के हामिद बसौद ने हवा से चलने वाली कार तैयार की है। उनका दावा है कि उन्होंने यह कार तैयार कर पांच लोगों को बैठाकर दो किलोमीटर चलाई भी है।

इस कार की रफ्तार 60 किमी. प्रति घंटा है। मुख्यमंत्री ने हामिद को सम्मानित करने के साथ ही प्रमुख सचिव विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी हिमांशु कुमार को निर्देश दिए कि वे बागपत जाकर बसौद की तकनीक को देख-समझकर रिपोर्ट दें।

बाल कवि मृगेंद्र की पुस्तक का विमोचन

फैजाबाद के सात वर्षीय मृगेंद्र पांडेय की पहली पुस्तक का सीएम ने विमोचन किया। इतनी कम उम्र में कवि व लेखक के रूप में पहचान बनाने वाले मृगेंद्र का नाम गिनीज बुक ऑफ रिकार्ड्स में दर्ज हो चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed