फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   akhilesh yadav helps accident victims on agra express way.

अखिलेश ने काफिला रुकवाकर की दुर्घटना पीड़ितों की मदद, कहा- हटाए जाएं आवारा पशु

Wed, 18 Jul 2018 12:52 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 18 Jul 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
akhilesh yadav helps accident victims on agra express way.
घायलों की मदद करते अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। जिसमें वो दुर्घटना में घायलों की मदद करते नजर आ रहे हैं। दरअसल, आगरा एक्सप्रेस वे पर एक जानवर को बचाते-बचाते एक गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमें इस्कॉन मंदिरों से भक्त थे।
विज्ञापन


वहां से निकल रहे अखिलेश यादव ने अपना काफिला रुकवाकर उनकी मदद की और उन्हें जल्द से जल्द अस्पताल भिजवाया।

ये तस्वीरें जब उनके ट्विटर अकाउंट से डाली गईं तो वायरल हो गई। साथ में उन्होंने ये भी लिखा कि हाइवे पर होने वाली इन घटनाओं को रोकने के लिए आवारा पशुओं के लिए सरकार को प्रबंध करना चाहिए।
विज्ञापन

 

दरअसल, मंगलवार सुबह करीब 11 बजे लखनऊ से मथुरा जा रहे लखनऊ निवासी साधु आनंदेश्वर दास, प्रभाकर दास व मीरा माधव की कार एक्सप्रेस वे पर हसनगंज कोतवाली के ताला सरांय गांव के सामने अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में तीनों साधु और उनका चालक घायल हो गया। लखनऊ से आगरा जा रहे पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की दुर्घटनाग्रस्त कार पर नजर पड़ी तो अपनी गाड़ी रोक दी। उनके रुकते ही फ्लीट और काफिल में शामिल समर्थक भी रुक गए। पूर्व मुख्यमंत्री ने समर्थकों की मदद से घायलों को किनारे कराया और उनका हालचाल लेने के बाद फ्लीट में शामिल अपनी एक कार को खाली कराया और घायल साधुओं को आनन-फानन में लखनऊ ट्रामा सेंटर भेजवाया।

अखिलेश की ये तस्वीरें अब तक कई बार रीट्वीट की जा चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed