{"_id":"bd976112e313711f56c3c7d94afdedf1","slug":"akhilesh-yadav-gift-to-mayawati","type":"story","status":"publish","title_hn":"मायावती को जन्मदिन पर देंगे आधे पुल का तोहफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मायावती को जन्मदिन पर देंगे आधे पुल का तोहफा
अनिल श्रीवास्तव/लखनऊ
Updated Tue, 17 Dec 2013 11:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ में बसपा प्रमुख मायावती के आवास के पास कैंट रेलवे क्रासिंग पर बन रहे फ्लाईओवर को एनओसी न मिलने का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, इससे रायबरेली और एयरपोर्ट जाने वालों को फायदा होगा लेकिन इसमें रोड़े अटकाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
रक्षा मंत्रालय से एनओसी नहीं मिल रही है। पुल रुकवाने के लिए बड़े-बड़े खेल हो रहे हैं जबकि हम यह काम तेजी से कराना चाहते हैं।
मायावती का नाम लिए बगैर उन्होंने कहा, जन्मदिन आ रहा है। गिफ्ट तो देना ही होगा। उन्हें आधे पुल का ही गिफ्ट दे देंगे।
राहत कैंपों पर सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का पालन होगा
मुजफ्फरनगर दंगा पीड़ितों के राहत शिविरों को लेकर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बारे में पूछने पर मुख्यमंत्री ने कहा, सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का पूरा पालन किया जाएगा।
विज्ञापन
हमने जो भी मदद देने की बात कही थी, वह दी है। कैंप में रहने वालों की चिकित्सा का बेहतर इंतजाम किया गया है। सर्दियों के कपड़े भेज दिए गए हैं।
रजाई, शॉल व गर्म कपड़े दिए जा रहे हैं। जो गांव लौटकर नहीं जाना चाहते उनके लिए घर का इंतजाम भी हो रहा है। बहुत से लोग कैंप से चले गए थे और फिर लौट आए हैं।
विज्ञापन
इसकी जांच कराई जा रही है। सुप्रीम कोर्ट ने जिन मसलों का जिक्र किया है, उसकी जांच चल रही है। रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी।