फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   akhilesh yadav flags off to lucknow metro trial run

Video: लखनऊ को मिली मेट्रो की सौगात, सीएम अखिलेश ने दिखाई हरी झंडी

Fri, 02 Dec 2016 02:46 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 02 Dec 2016 02:46 AM IST
विज्ञापन
akhilesh yadav flags off to lucknow metro trial run
लखनऊ मेट्रो - फोटो : amar ujala
लखनऊ मेट्रो के ट्रायल रन के लिए सीएम अखिलेश ट्रांसपोर्ट नगर पहुंच चुके हैं। कार्यक्रम स्थल पर सीएम अख‌िलेश और मुलायम स‌िंह ने दीप जलाकर उद्घाटन क‌िया। कुछ ही देर में मेट्रो ट्रैक पर दौड़ती नजर आएगी। इस कार्यक्रम में ड‌िम्पल यादव, अपर्णा यादव, श‌िवपाल यादव, आजम खां, अहमद हसन, अखिलेश की कैबिनेट के कई मंत्री और सपा कार्यकर्ता मौजूद हैं। मेट्रो को इलाहाबाद की पायलट प्राची और प्रत‌िभा चलाएंगे। सांसद ड‌िम्पल यादव ने मह‌िला पायलटों को मेट्रो की चाभी सौंपी।
विज्ञापन


सीएम अख‌िलेश ने इस मौके पर मेट्रो से जुड़े सभी लोगो का धन्यवाद द‌िया और कहा क‌ि वह आज नहीं बल्क‌ि जनता के साथ मेट्रो की सवारी करेंगे। वहीं मुलायम स‌िंह ने कहा, आज का द‌िन उत्तर प्रदेश के ल‌िए ऐत‌िहास‌िक है। उन्होंने मेट्रो का काम समय से पूरा करने के ल‌िए सभी अध‌िकार‌ियों और अख‌िलेश को बधाई दी। मुलायम ने कहा क‌ि कोई नहीं कह सकता क‌ि उत्तर प्रदेश में काम नहीं हुआ। मुख्यमंत्री के कामों की हर तरफ तारीफ होती है। उन्होंने कहा मेट्रो समय से शुरू होने की मुझे बेहद खुशी है।
विज्ञापन


मेट्रो पहले दिन ट्रांसपोर्ट नगर से सिंगारनगर स्टेशन के बीच दौड़ेगी। ट्रायल रन के लिए मेट्रोमैन ई. श्रीधरन कार्यक्रम मे नहीं पहुंच सके। लखनऊ मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (एलएमआरसी) ने महज दो साल दो माह में मेट्रो को ट्रैक पर उतारने की मिसाल पेश की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे तेज मेट्रो का रिकॉर्ड

akhilesh yadav flags off to lucknow metro trial run
लखनऊ मेट्रो - फोटो : amar ujala
मेट्रो को ट्रैक पर उतारने से पहले एलएमआरसी और कोच बनाने वाली अलस्टॉम कंपनी के इंजीनियर्स ने 10 दिन तक कोचों का स्टेटिक और डॉयनमिक ट्रॉयल किया। 

इसमें कोच के फीचर्स के अलावा ब्रेकिंग सिस्टम, बैकअप, कंट्रोल रूम से कनेक्टिविटी, झटके लेने की जांच (ऑसिलेशन टेस्ट) किए। सोमवार को प्री-ट्रॉयल सफल होने के बाद एलिवेटेड रूट पर मेट्रो के ट्रायल की अनुमति मिल चुकी है।

एलएमआरसी की मानें तो अगले साल 26 मार्च से मेट्रो कॉमर्शियल रन के लिए तैयार हो जाएगी। पहला कॉमर्शियल रन नार्थ-साउथ कॉरिडोर के 8.5 किमी लंबे प्राथमिक संक्‍शन यानी ट्रांसपोर्ट नगर से चारबाग मेट्रो स्टेशन पर होगा।

एलएमआरसी के एमडी कुमार केशव कहते हैं कि अभी तक देश के किसी भी शहर में इतने कम समय में मेट्रो नहीं चलाई जा सकी है। यह तेजी आगे के प्रोजेक्ट में भी बनाई रखी जाएगी।

मेट्रो नेटवर्क वर्ष 2050 तक
एलएमआरसी पूरे शहर में मेट्रो का नेटवर्क बिछाने पर काम कर रहा है। उसकी योजना है कि 2050 तक पूरे शहर के अलग-अलग इलाकों को मेट्रो रूट से जोड़ दिया जाए।

जानें कहां से कहां तक होगा पहला कॉमर्श‌ियल रन

akhilesh yadav flags off to lucknow metro trial run
लखनऊ मेट्रो - फोटो : amar ujala
भले ही आज हमारी उम्मीदों की मेट्रो ट्रेन पटरी पर उतर चुकी है पर इसमें सफर का सपना पूरा करने के लिए आपको थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा। एलएमआरसी का दावा है कि अगले साल 26 मार्च से मेट्रो कॉमर्शियल रन के लिए शुरू हो जाएगा।

यानी इसी दिन से राजधानी वासी मेट्रो में सफर करने लगेंगे। पहला कॉमर्शियल रन नार्थ-साउथ कॉरिडोर के प्राथमिकता सेक्शन के 8.5 किमी लंबे ट्रांसपोर्टनगर से चारबाग मेट्रो स्टेशन तक होगा।

मेट्रो अफसरों के अनुसार ट्रांसपोर्टनगर से चारबाग के बीच मेट्रो का ट्रायल जनवरी में ही शुरू हो जाएगा। फरवरी में इसकी रिपोर्ट आयुक्त रेलवे संरक्षा (सीआरएस) को भेज दी जाएगी।

सीआरएस के निरीक्षण और उसके आपत्ति-सुझाव को दूर करने के बाद इस प्राइमरी सेक्शन को कॉमर्शियल रन के लिए फाइनल कर लिया जाएगा। एलएमआरसी के सलाहकार मेट्रो मैन ई. श्रीधरन सीआरएस से समय पर अनुमति मिल जाने के लिए आश्वस्त कर चुके हैं।

6 ट्रेनों के साथ शुरू होगा कॉमर्शियल रन

akhilesh yadav flags off to lucknow metro trial run
मेट्रो - फोटो : amar ujala
10 नवंबर को लखनऊ आए श्रीधरन ने कहा था कि सीआरएस के सामने पूरी तरह फूलप्रूफ मेट्रो होगी। ऐसे में छोटी-छोटी कमियों के अलावा सुधारने के लिए कुछ नहीं होगा। उम्मीद है कि लखनऊ मेट्रो का कॉमर्शियल रन अपने समय पर हो सकेगा।

मेट्रो का कॉमर्शियल रन 26 मार्च से छह ट्रेनों के साथ होगा। एक ट्रेन आ चुकी है। बाकी पांच ट्रेनें मार्च के पहले सप्ताह तक मिल जाएंगी। शुरुआती जांच के बाद इनका प्रयोग शुरू हो जाएगा।

अब सभी ट्रेनों का अलग से ट्रायल करने की जरू रत नहीं होगी। प्रोटोटाइप पहली ट्रेन का ट्रायल होने के बाद इसमें जो भी कमियां मिलेंगी, उन्हें नई ट्रेन में पहले ही दूर कर लिया जाएगा।

देखें Video

akhilesh yadav flags off to lucknow metro trial run
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed