{"_id":"5b713caf42c79212e91b1878","slug":"akhilesh-yadav-distributed-laptops-to-topper-students","type":"story","status":"publish","title_hn":"अखिलेश यादव ने मेधावियों को दिए लैपटॉप, बोले- ये काम सरकार को उनका वादा याद दिलाने के लिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखिलेश यादव ने मेधावियों को दिए लैपटॉप, बोले- ये काम सरकार को उनका वादा याद दिलाने के लिए
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 13 Aug 2018 01:49 PM IST
विज्ञापन
मेधावी छात्र को लैपटॉप देते अखिलेश यादव।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ स्थित सपा पार्टी कार्यालय में सोमवार को पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बाराबंकी के 14 और सीतापुर के पांच मेधावी छात्र-छात्राओं को लैपटॉप बांटे। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों का हौसला बढ़ाने के साथ-साथ प्रदेश सरकार पर जमकर हमला बोला।
अखिलेश यादव ने कहा कि यूपी के टॉपर्स को हम लैपटॉप देकर प्रदेश सरकार को ये याद दिला रहे हैं कि उन्होंने अपने वादों को पूरा नहीं किया है। हम कम बच्चों को लैपटॉप दे पाए है, सरकार आगे आए और बच्चों से किए वादों को पूरा करे। उन्होंने कहा कि लैपटॉप घर में पहुंचता है तो बच्चों के साथ परिवार भी आगे बढ़ता है।
सपा अध्यक्ष ने कहा कि मुझे खुशी है कि रायबरेली का एम्स आज शुरू हो गया है। आखिरकार एम्स के लिए जमीन तो हमने ही दी थी। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि गोरखपुर में भी समाजवादी सरकार ने जमीन दी थी पर उसके काम का कुछ अता-पता ही नहीं।
विज्ञापन
अखिलेश ने कहा कि आज सरकार मुद्दों से हट रही है। वे पुरानी बातों पर कुछ नहीं बोल रहे हैं। नोट बंदी पर भाजपा अब चुप है। उन्होंने सिर्फ जनता को गुमराह करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा वाले तो ऐसे लोग है जो गूगल को भी घुमा देते हैं।
उन्होंने आगामी चुनाव पर कहा कि भाजपा 73 प्लस की बात करती है लेकिन उन्हें अपनी गिनती सही करनी चाहिए। तीन सीटें तो भाजपा पहले ही हार चुकी है। उन्होंने कहा कि परिवारवाद की बात करने वाले आज खुद परिवारवाद कर रहे हैं।