फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   akhilesh yadav distributed laptops to topper students

अखिलेश यादव ने मेधावियों को दिए लैपटॉप, बोले- ये काम सरकार को उनका वादा याद दिलाने के लिए

Mon, 13 Aug 2018 01:49 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 13 Aug 2018 01:49 PM IST
विज्ञापन
akhilesh yadav distributed laptops to topper students
मेधावी छात्र को लैपटॉप देते अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
लखनऊ स्थित सपा पार्टी कार्यालय में सोमवार को पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बाराबंकी के 14 और सीतापुर के पांच मेधावी छात्र-छात्राओं को लैपटॉप बांटे। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों का हौसला बढ़ाने के साथ-साथ प्रदेश सरकार पर जमकर हमला बोला।
विज्ञापन


अखिलेश यादव ने कहा कि यूपी के टॉपर्स को हम लैपटॉप देकर प्रदेश सरकार को ये याद दिला रहे हैं कि उन्होंने अपने वादों को पूरा नहीं किया है। हम कम बच्चों को लैपटॉप दे पाए है, सरकार आगे आए और बच्चों से किए वादों को पूरा करे। उन्होंने कहा कि लैपटॉप घर में पहुंचता है तो बच्चों के साथ परिवार भी आगे बढ़ता है।
विज्ञापन


सपा अध्यक्ष ने कहा कि मुझे खुशी है कि रायबरेली का एम्स आज शुरू हो गया है। आखिरकार एम्स के लिए जमीन तो हमने ही दी थी। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि गोरखपुर में भी समाजवादी सरकार ने जमीन दी थी पर उसके काम का कुछ अता-पता ही नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अखिलेश ने कहा कि आज सरकार मुद्दों से हट रही है। वे पुरानी बातों पर कुछ नहीं बोल रहे हैं। नोट बंदी पर भाजपा अब चुप है। उन्होंने सिर्फ जनता को गुमराह करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा वाले तो ऐसे लोग है जो गूगल को भी घुमा देते हैं।


उन्होंने आगामी चुनाव पर कहा कि भाजपा 73 प्लस की बात करती है लेकिन उन्हें अपनी गिनती सही करनी चाहिए। तीन सीटें तो भाजपा पहले ही हार चुकी है। उन्होंने कहा कि परिवारवाद की बात करने वाले आज खुद परिवारवाद कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed