फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   akhilesh yadav cycling in gomti river front

रिवर फ्रंट पर अखिलेश ने की साइकिल की सवारी, जनेश्वर पार्क में खेला क्रिकेट

Mon, 04 Jun 2018 01:56 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 04 Jun 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
akhilesh yadav cycling in gomti river front
अखिलेश यादव

सरकारी बंगला खाली करने के बाद वीवीआईपी गेस्ट हाउस में ठहरे अखिलेश यादव रविवार सुबह अपनी साइकिल से ही गोमती नदी किनारे रिवर फ्रंट पहुंचे। यहां उन्होंने काफी देर तक साइकिल यात्रा की।

विज्ञापन


पढ़ें-यहां तैयार हो रहा अखिलेश, मुलायम का नया आशियाना, देखिए एक झलक
विज्ञापन


यहां से अखिलेश जनेश्वर मिश्र पार्क और फिर लोहिया पार्क पहुंचे। यहां क्रिकेट खेल रहे बच्चों के साथ उन्होंने भी हाथ आजमाया। पार्टी कार्यालय पहुंचे अखिलेश यादव ने मीडिया के जरिए लोगों से साइकिल चलाने की अपील की। साथ ही कहा कि मैं उन सभी जगह जाऊंगा जहां सपा ने अपने कार्यालय में विकास के काम कराये हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें- सीता पर बयान देकर लंबा फंसे डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा, केस दर्ज

सरकारी आवास को लेकर जारी बहस पर पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सादगी उन्हें ढोंग दिखती है। सैफई को लेकर जहर उगलने वाले अब विकास के लिए वहां जा रहे हैं।

बताते चलें कि शनिवार को अखिलेश यादव ने परिवार समेत अपना सरकारी बंगला खाली कर दिया। वह फिलहाल वीवीआईपी गेस्ट हाउस में ठहरे हैं। उनके पिता व सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव भी इस वक्त वीवीआईपी गेस्ट हाउस में रुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed