फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   akhilesh yadav crtiticizes uttar pradesh government over law and order.

अखिलेश यादव का योगी सरकार पर हमला, कहा- कानून व्यवस्था सुधारना इनके बस की बात नहीं

Sat, 29 Dec 2018 11:16 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Priyesh Mishra Updated Sat, 29 Dec 2018 11:16 AM IST
विज्ञापन
akhilesh yadav crtiticizes uttar pradesh government over law and order.
अखिलेश यादव व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

सपा अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार के लाख दावों के बावजूद प्रदेश में अपराध पर नियंत्रण नहीं हो पा रहा है। भाजपा सरकार स्वयं कानून व्यवस्था से खिलवाड़ कर प्रदेश का माहौल बिगाड़ने के लिए जिम्मेदार है।

विज्ञापन


अखिलेश ने जारी एक बयान में कहा कि अपनी अक्षमता छिपाने के लिए अफसरों पर ठीकरा फोड़ने से कुछ हासिल होने वाला नहीं है। कानून व्यवस्था के मामले में रोज-रोज बैठकें और आधी रात तक गश्त के तमाम निर्देशों का नतीजा सिफर ही रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के नेता, विधायक, सांसद और मंत्री तक अपराधियों को प्रोत्साहन देते रहे हैं। थानों में पुलिस पर हमला, पुलिस को धमकियां देना और यहां तक कि अभियुक्तों को जबरन छुड़ाने का काम करने वालों पर जब भाजपा का नियंत्रण नहीं है तो प्रदेश में कानून व्यवस्था पर नियंत्रण की बात बेमानी ही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

संवैधानिक संस्थाओं का कमजोर होना चिंताजनक

सपा अध्यक्ष ने कहा कि देश में जिस तरह संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर किया जा रहा है, वह चिंताजनक है। संविधान में दिए गए मूल अधिकारों से भी खिलवाड़ किया जा रहा है।

अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को कुचलने की साजिशें हो रही हैं। व्यापारियों का अपहरण, निर्दोष लोगों का एनकाउंटर और मॉब लिंचिंग जैसी घटनाओं ने दहशत का माहौल पैदा कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed