अखिलेश यादव का आरोप, यशभारती पर योगी सरकार ने नहीं दिखाया बड़ा दिल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव कहा कहना है कि महाकवि गोपाल दास नीरज यश भारती सम्मान पेंशन की बहाली के लिए दो बार मुख्यमंत्री के पास गए। उनके निधन के बाद आधी-अधूरी पेंशन की घोषणा हुई। सरकारों को बड़े दिल से निर्णय करना चाहिए।
अखिलेश सोमवार को यहां पार्टी मुख्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा, भाजपा ने ऐसा रास्ता दिखा दिया है कि पूरी पीढ़ी अकर्मण्यता की शिकार हो गई है। एक पीढ़ी तो बिना रोजगार के रह जाएगी। 2019 और 2022 में दो बड़े अवसर मतदाताओं को मिलेंगे। ध्यान रखना, यह हाथ से न निकल जाए।
अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा ने इतना झूठ बोला है कि अब उनका कोई विश्वास नहीं करता। लोगों का भाजपा सरकारों से मोहभंग हो गया है। जनता को धोखा देने में वे माहिर हैं। न्यूनतम समर्थन मूल्य पर किसानों को धोखे में रखा जा रहा है। सपा सरकार के कामों को अपना बताना और उद्घाटन करना भाजपा की पराजय है।
'असली मुद्दों से ध्यान हटाने की ताकत भाजपा के पास'
उन्होंने कहा, सपा का लोकतंत्र में विश्वास है क्योंकि जनता की असली ताकत लोकतंत्र ही है। भाजपा राज में लोकतंत्र को जानबूझकर कमजोर किया गया है। कानून व्यवस्था बदतर हुई है। नौजवान कुंठित है, महिलाएं-बच्चियां असुरक्षित और अल्पसंख्यक दहशत में हैं।
कहा कि असली मुद्दों से ध्यान हटाने की ताकत भाजपा के पास है। वह भटकाव करने की कला जानती है। राजनीति के लिए, वोट के लिए वह समाज में नफरत फैलाने में लगी है। नोटबंदी-जीएसटी से कॉरपोरेट को तो लाभ मिला है लेकिन देश की अर्थव्यवस्था बर्बाद हो गई है।
उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री विदेश दौरों में व्यस्त रहते हैं जबकि किसान कर्ज से परेशान होकर आत्महत्या कर रहे हैं। भाजपा सरकारों के पास विकास की अपनी कोई योजना नहीं है। बेकारी, बीमारी, शिक्षा के क्षेत्र में कोई काम नहीं हुआ। विकास का बुनियादी ढांचा थम गया है। हमने गोमती पर खूबसूरत रिवरफ्रंट बनाया था, उसे भी बर्बाद कर दिया गया।