फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   akhilesh yadav criticizes yogi government over yashbharti samman.

अखिलेश यादव का आरोप, यशभारती पर योगी सरकार ने नहीं दिखाया बड़ा दिल

Tue, 24 Jul 2018 09:55 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 24 Jul 2018 09:55 AM IST
विज्ञापन
 akhilesh yadav criticizes yogi government over yashbharti samman.
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव कहा कहना है कि महाकवि गोपाल दास नीरज यश भारती सम्मान पेंशन की बहाली के लिए दो बार मुख्यमंत्री के पास गए। उनके निधन के बाद आधी-अधूरी पेंशन की घोषणा हुई। सरकारों को बड़े दिल से निर्णय करना चाहिए।

विज्ञापन


अखिलेश सोमवार को यहां पार्टी मुख्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।  उन्होंने कहा, भाजपा ने ऐसा रास्ता दिखा दिया है कि पूरी पीढ़ी अकर्मण्यता की शिकार हो गई है। एक पीढ़ी तो बिना रोजगार के रह जाएगी। 2019 और 2022 में दो बड़े अवसर मतदाताओं को मिलेंगे। ध्यान रखना, यह हाथ से न निकल जाए।
विज्ञापन


अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा ने इतना झूठ बोला है कि अब उनका कोई विश्वास नहीं करता। लोगों का भाजपा सरकारों से मोहभंग हो गया है। जनता को धोखा देने में वे माहिर हैं। न्यूनतम समर्थन मूल्य पर किसानों को धोखे में रखा जा रहा है। सपा सरकार के कामों को अपना बताना और उद्घाटन करना भाजपा की पराजय है।

विज्ञापन
विज्ञापन

'असली मुद्दों से ध्यान हटाने की ताकत भाजपा के पास'

उन्होंने कहा, सपा का लोकतंत्र में विश्वास है क्योंकि जनता की असली ताकत लोकतंत्र ही है। भाजपा राज में लोकतंत्र को जानबूझकर कमजोर किया गया है। कानून व्यवस्था बदतर हुई है। नौजवान कुंठित है, महिलाएं-बच्चियां असुरक्षित और अल्पसंख्यक दहशत में हैं।

कहा कि असली मुद्दों से ध्यान हटाने की ताकत भाजपा के पास है। वह भटकाव करने की कला जानती है। राजनीति के लिए, वोट के लिए वह समाज में नफरत फैलाने में लगी है। नोटबंदी-जीएसटी से कॉरपोरेट को तो लाभ मिला है लेकिन देश की अर्थव्यवस्था बर्बाद हो गई है।

उन्होंने कहा,  प्रधानमंत्री विदेश दौरों में व्यस्त रहते हैं जबकि किसान कर्ज से परेशान होकर आत्महत्या कर रहे हैं। भाजपा सरकारों के पास विकास की अपनी कोई योजना नहीं है। बेकारी, बीमारी, शिक्षा के क्षेत्र में कोई काम नहीं हुआ। विकास का बुनियादी ढांचा थम गया है। हमने गोमती पर खूबसूरत रिवरफ्रंट बनाया था, उसे भी बर्बाद कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed