चुनाव प्रचार पर गए सीएम योगी पर 'डबल अटैक', अखिलेश बोले- जनता परेशान, तुरंत वापस आएं मुख्यमंत्री
कर्नाटक में भाजपा के लिए चुनाव प्रचार पर गए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर डबल अटैक हुआ है। उन पर एक तरफ कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्घारमैया ने हमला बोला है तो दूसरी तरफ सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने उन पर निशाना साधा है।
आपको बता दें कि यूपी में बृहस्पतिवार देर रात आए तूफान में 64 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई। जिस पर कर्नाटक के सीएम ने ट्वीट कर कहा कि ऐसे समय में जब योगी की जरूरत यूपी में ज्यादा है तो वो कर्नाटक में चुनाव प्रचार कर रहे हैं। मुझे उम्मीद है कि वो जल्द ही यूपी वापस लौटेंगे और जनता की मदद करेंगे। उन्होंने मृतकों व उनके परिवारीजनों के लिए संवेदनाएं भी व्यक्त की।
वहीं, सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट कर कहा कि सीएम योगी को कर्नाटक का चुनाव प्रचार छोड़कर तुरंत यूपी वापस आना चाहिए था. जनता ने उन्हें अपने प्रदेश की समस्याओं के समाधान के लिए चुना है, ना कि कर्नाटक की राजनीति के लिए. इन हालातों में भी अगर वो वापस नहीं आते हैं, तो फिर वो हमेशा के लिए अपना मठ वहीं बना लें।
CM को कर्नाटक का चुनाव प्रचार छोड़कर तुरंत यूपी वापस आना चाहिए था. जनता ने उन्हें अपने प्रदेश की समस्याओं के समाधान के लिए चुना है, नाकि कर्नाटक की राजनीति के लिए. इन हालातों में भी अगर वो वापस नहीं आते हैं, तो फिर वो हमेशा के लिए अपना मठ वहीं बना लें. @CMOfficeUP
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) May 3, 2018
अखिलेश ने इसके पहले ट्वीट किया कि प्रदेश में आँधी-तूफ़ान से 64 लोगों की मृत्यु अत्यंत दुखद है! मैं हर प्रदेशवासी और अपने कार्यकर्ताओं से अपील करता हूँ कि वो ज़रूरतमंदों की हर संभव मदद करने के लिए आगे आएँ। ये हमारे प्रदेश के लिए संकट का समय है, हम सबको मिलकर खड़ा होना होगा।
प्रदेश में आँधी-तूफ़ान से 64 लोगों की मृत्यु अत्यंत दुखद है! मैं हर प्रदेशवासी और अपने कार्यकर्ताओं से अपील करता हूँ कि वो ज़रूरतमंदों की हर संभव मदद करने के लिए आगे आएँ. ये हमारे प्रदेश के लिए संकट का समय है, हम सबको मिलकर खड़ा होना होगा.
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) May 3, 2018
जिसके बाद सीएम योगी के ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर जानकारी दी गई है कि सभी प्रभारी मंत्रियों को आपदा प्रभावित क्षेत्रों में जाकर हालात का जायज़ा लेने और पीड़ितों की हरसंभव मदद करने के निर्देश दिए हैं।
#UPCM श्री #YogiAdityanath ने सभी प्रभारी मंत्रियों को आपदा प्रभावित क्षेत्रों में जाकर हालात का जायज़ा लेने और पीड़ितों की हरसंभव मदद करने के निर्देश दिए हैं।
— CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) May 3, 2018
गौरतलब है कि कर्नाटक में चुनाव प्रचार चरम पर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को वहां तीन रैलियां की और मुख्यमंत्री योगी भी प्रचार के लिए कर्नाटक में हैं। राज्य में 12 मई को मतदान होगा जबकि 15 मई को मतगणना होगी।