{"_id":"6440cd7af69e75a3b500fc71","slug":"akhilesh-yadav-criticizes-bjp-and-says-people-will-reply-them-in-nikay-chunav-2023-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Akhilesh Yadav: अखिलेश यादव बोले, भाजपा की रणनीति, वादा करो, भूल जाओ और बुनियादी मसलों से ध्यान हटाओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Akhilesh Yadav: अखिलेश यादव बोले, भाजपा की रणनीति, वादा करो, भूल जाओ और बुनियादी मसलों से ध्यान हटाओ
Thu, 20 Apr 2023 10:58 AM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 20 Apr 2023 10:58 AM IST
सार
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा ने नौ साल केंद्र में और छह साल यूपी में सत्ता में रहने के बाद भी जनहित में कोई ऐसा काम नहीं किया जिसे गिनाया जा सके। भाजपा की रणनीति मुद्दों से जनता का ध्यान भटकाने की रही है।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि वादा करो, भूल जाओ और बुनियादी मसलों से ध्यान हटाओ, भाजपा की यही रणनीति है। केंद्र में नौ साल और उत्तर प्रदेश में छह साल से सत्तासीन भाजपा सरकार ने एक भी ऐसा जनहित का काम नहीं किया, जिसे वह गिना सके।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष ने जारी एक बयान में कहा कि भाजपा ने महंगाई और बेरोजगारी खत्म करने का वादा किया था, लेकिन आज दोनों चरम पर है। एमएसपी पर खरीद का सिर्फ नाटक हो रहा है। बिचौलियों और बड़ी कंपनियों ने खूब लूट की।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - निगम चुनाव में सपा ने फोड़ा 'बम', सियासी हालात ने बदले समीकरण, प्राथमिकताएं और जातिगत आधार
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - भाजपा ने तैयार किया स्टार प्रचारकों का निकायवार पैनल, एक में चार नेताओं का नाम
बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से हुई फसलों की नुकसान का सरकार मुआवजा तक नहीं दे पाई और न कोई मदद की। शहर में व्यापारी और आम जनता भाजपा की नीतियों से परेशान है। भाजपा चुनाव में अपनी हार को देखकर अपनी षड्यंत्रकारी चालों के जरिए लोगों का ध्यान भटका कर एक बार फिर मतदाताओं को भ्रमित करना चाहती है। पर, जनता सतर्क और सावधान है। वह भाजपा के हर षड्यंत्र का जवाब देगी। नगर निकाय चुनावों में भाजपा का सूपड़ा साफ होना तय है।