फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   akhilesh yadav controversial statement on prime minister modi

भाजपा कितने भी फीते काट ले सड़क हमारी ही रहेगी: अखिलेश यादव

Mon, 16 Jul 2018 05:26 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 16 Jul 2018 05:26 PM IST
विज्ञापन
akhilesh yadav controversial statement on prime minister modi
अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को प्रधानमंत्री मोदी को जमकर आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि सपा और बसपा के साथ आ जाने से प्रधानमंत्री हाथ घुमाने अंदाज बदल गया है।

विज्ञापन


आजकल मैं उनका भाषण नहीं सुनता, बल्कि हाथ चलाने का तरीका देखता हूं। प्रधानमंत्री टेलीप्रॉम्पटर लगाकर भाषण पढ़ते हैं। अगली बार मैं भी इसकी मदद से कई भाषाओं में भाषण दूंगा। प्रधानमंत्री के भाषण को उन्होंने रटा-रटाया भाषण बताया।
विज्ञापन


बीजेपी पर समाजवादी सरकार की योजनाओं का श्रेय लेने का आरोप लगाते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा कितने भी फीते काट ले सड़क हमारी ही है। भाजपा ने बलिया को काटा है। हमारी सरकार आएगी तो हम बलिया को भी जोड़ेंगे। अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी के लोग बड़े विश्वास से झूठ बोलते हैं। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे को छोटा करके बात रहे हैं कि पैसे बचा लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश की कानून व्यवस्था और जेल में हुई मुन्ना बजरंगी की हत्या पर भी अखिलेश यादव ने बीजेपी को घेरा। कहा कि बीजेपी के हाथ से कानून व्यवस्था बाहर हो गई है। जेल में हत्याएं हो रही हैं। पुलिस के लोग भी सुरक्षित नहीं है। जनता आज इंतजार कर रही है कि चुनाव की तारीख आए तो बीजेपी को जवाब दे।

फीफा वर्ल्डकप में भारतीय टीम के न होने पर अखिलेश यादव ने कहा कि इतने बड़े आयोजन में एक छोटा देश भी खेल रहा है। उसने इतना बड़ा सपना देखा। पर हमारी टीम क्यों नहीं थी? 

पीएम को मालूम है चुनाव की तारीख

आगामी चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी लोग अगर साइकिल चलाएंगे तो गुमराह करने वाले लोग कुछ नहीं कर पाएंगे। साइकिल चलाना आसान काम नहीं है। लंबी दूरी तय करने के लिए साइकिल और मुश्किल है। पर समाजवादी साइकिल चलना अच्छे से जानते हैं। भाजपा वाले तो चुनाव प्रचार पर निकले हैं। प्रधानमंत्री हमें भी बता दें कि चुनाव कब हैं, उन्होंने तो पता होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed