{"_id":"5a699a4a4f1c1b514a8b586c","slug":"akhilesh-yadav-conducted-a-press-conference-on-murder-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिल्म पद्मावत पर प्रदर्शन भी करा रहे और लाठी भी खुद चलवा रहे: अखिलेश यादव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिल्म पद्मावत पर प्रदर्शन भी करा रहे और लाठी भी खुद चलवा रहे: अखिलेश यादव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 25 Jan 2018 02:21 PM IST
विज्ञापन
अखिलेश यादव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ में दिन दहाड़े मां-बेटे की हत्या पर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर निशाना साधा। राजधानी में सपा कार्यालय में आयोजित एक प्रेस कॉफ्रेंस में उन्होंने कहा बुधवार को उपराष्ट्रपति लखनऊ में थे, तब प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर एक तस्वीर सामने आई है।
विज्ञापन
योगी सरकार के कुछ महीनों के कार्यकाल में बिगड़ी कानून व्यवस्था पर अखिलेश बोले कि ऐसी भयावह और दर्दनाक घटनाएं प्रदेश में कभी नहीं हुई थी। मथुरा में सर्राफा व्यापारी की हत्या का भी उन्होंने इस दौरान जिक्र किया।
विज्ञापन
गौरतलब है कि बुधवार को मेरठ में मां-बेटे की दिन-दहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना की सीसीटीवी फुटेज को देखने पर पता चला कि हत्यारों ने महिला पर ताबड़तोड़ नौ गोलियां दागी थीं। महिला अपने पति की हत्या की चश्मदीद गवाह थी।
विज्ञापन
अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश की सरकार जो कहती है वो करती नहीं। कहीं अपराधियों को ये संदेश तो नहीं दे रही कि यूपी छोड़कर कहीं मत जाओ, यहीं रहो। राजधानी से लेकर यूपी के हर शहर में तमाम अपराधिक घटनाएं हो रही हैं, वहां पुलिस कामयाब नहीं हो पाती है। लेकिन अगर राजधानी में कोई किसान आलू फेंक जाता है तो समाजवादियों के 19 हजार फोन कॉल चेक किए जाते हैं।
फिल्म पद्मावत के खिलाफ प्रदर्शन करने वाले लोग इन्हीं के लोग है, वो लोग बीजेपी के कार्यकर्ता है। बड़ी विडंबना है कि प्रदर्शन भी खुद करा रहे, लाठी भी खुद चला रहे है। योगी सरकार से लोकतंत्र को खतरा है। हमारा प्रतिनिधिमंडल कल राज्यपाल से कानून व्यवस्था के मुद्दे पर मिला था। अब समझ नहीं आ रहा है कि कौन-कौन सी संस्था के पास जाकर अपनी बात कहें।