फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh Yadav comments on UP government allowing to sell wine on Metro and Railway station.

UP: रेलवे और मेट्रो स्टेशनों पर शराब बेचने पर अखिलेश का तंज, भाजपा के पास अर्थव्यवस्था के लिए यही रास्ता बचा

Wed, 20 Dec 2023 10:20 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 20 Dec 2023 10:20 AM IST
सार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि क्या भाजपा सरकार के पास प्रदेश की अर्थव्यवस्था को वन ट्रिलियन की बनाने के लिए सिर्फ यही एक रास्ता बचा है। अगर भाजपाई समझते हैं कि शराबखोरी इतनी ही अच्छी है तो अपने कार्यालयों से बेचें।

विज्ञापन
Akhilesh Yadav comments on UP government allowing to sell wine on Metro and Railway station.
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यूपी सरकार द्वारा प्रदेश के रेलवे और मेट्रो स्टेशनों पर प्रीमियम ब्रांड शराब बेचने की अनुमति देने पर कहा कि क्या अब भाजपा सरकार के पास प्रदेश की अर्थव्यवस्था को एक ट्रिलियन बनाने के लिए यही रास्ता बचा है। उन्होंने कहा कि इसका मतलब तो यही हुआ कि प्रदेश में लाखों-करोड़ों के निवेश का जो दावा किया गया वो झूठा है।

विज्ञापन


उन्होंने सोशल मीडिया साइट एक्स पर लिखा है कि प्रिय प्रदेशवासियों, उत्तर प्रदेश भाजपा सरकार के पास 1 ट्रिलियन की अर्थव्यवस्था बनाने के लिए क्या यही एक रास्ता बचा है कि शराब रेलवे, मेट्रो स्टेशन व क्रूज पर बेची जाए। इसका मतलब ये हुआ कि लाखों-करोड़ों के निवेश के जो भी दावे किए गए थे, वो सब झूठे साबित हुए हैं, तभी तो सरकार ऐसे अनैतिक रास्तों को अपना रही है। आज शराब बिक रही है कल को दूसरे और भी मादक पदार्थ सार्वजनिक जगहों पर बेचे जाएंगे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी: सड़क पर खड़े होकर नहीं पी सकेंगे बियर, महंगी होगी देशी शराब, स्टेशनों पर मिल सकेगी प्रीमियम एल्कोहल
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी में इंडिया गठबंधन: प्रदेश में 20 सीटों पर लड़ सकती है कांग्रेस, सपा के साथ बैठक में जल्द होगा फैसला


अगर भाजपाई समझते हैं कि शराबखोरी इतनी ही अच्छी है तो अपने कार्यालयों से बेचें, सार्वजनिक स्थलों को अराजकता और अपराध का केंद्र न बनाएं।

सरकार ऐसे फैसलों से घर-परिवार को बर्बाद न करे। महिलाएं और बच्चे जानते हैं कि शराब किस प्रकार घरेलू हिंसा से लेकर सार्वजनिक हिंसा का कारण बनती है और युवाओं के लिए घातक साबित होती है। इस फैसले के विरोध में प्रदेश की महिलाएं, परिवारवाले और युवा, भाजपा को हटाने का फैसला करेंगे।

शराब और अपराध का गहरा संबंध होता है। ये भाजपा राज में अपराध के खिलाफ जीरो टॉलरेंस के जीरो हो जाने का एक और उदाहरण बनेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed