UP: आजम खां के जेल से रिहा होने पर अखिलेश की पहली प्रतिक्रिया, बोले- भाजपा को कभी अच्छे नहीं लगते ऐसे लोग
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आजम खां के जेल से रिहा होने के बाद पहली प्रतिक्रिया दी है। इस मौके पर उन्होंने भाजपा पर तीखा हमला बोला।
विस्तार
सपा नेता आजम खां के जेल से रिहा होने के बाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पहली प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि हर झूठ की एक मियाद होती है। भाजपा को सामाजिक सौहार्द के प्रतीक लोग कभी अच्छे नहीं लगते हैं
उन्होंने एक्स पर बयान जारी कर कहा कि माननीय आजम खां जी की रिहाई उनके और उनके परिवार और हम सब के साथ-साथ, उन सब लोगों के लिए राहत और खुशी की बात है जो ‘इंसाफ़’ में ऐतबार करते हैं। न्याय में विश्वास को बनाए रखने के लिए अदालत का दिल से शुक्रिया।
ये भी पढ़ें - 23 माह बाद सीतापुर जेल से रिहा हुए आजम खां, पिता को लेने पहुंचे बेटे; समर्थकों में उत्साह
ये भी पढ़ें - जेल से निकले आजम खां: सपा नेताओं की 73 गाड़ियों का हुआ चालान, करीब डेढ़ लाख रुपये जुर्माना लगाया
आज फर्जी मुकदमे करनेवालों को भी ये सबक मिल गया है कि हर ‘झूठ’ की एक मियाद होती है और हर ‘साज़िश’ की भी। जो लोग सामाजिक सौहार्द के प्रतीक होते हैं, भाजपा को वो कभी अच्छे नहीं लगते हैं।
माननीय आजम खां जी एक बार फिर से हर उपेक्षित, पीड़ित, दुखी, अपमानित के साथ खड़े होकर, भाजपाइयों और उनके संगी-साथियों के द्वारा किये जा रहे जनता के दमन के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाएंगे और हमेशा की तरह देश-प्रदेश की भावनात्मक एकता के प्रतीक बनकर, समाजवादी मूल्यों और सिद्धांतों के साथ, सामाजिक न्याय के संघर्ष की राह पर आगे बढ़ते जाएंगे! इंसाफ जिंदाबाद!
माननीय आज़म ख़ान जी की रिहाई उनके और उनके परिवार और हम सब के साथ-साथ, उन सब लोगों के लिए राहत और ख़ुशी की बात है जो ‘इंसाफ़’ में ऐतबार करते हैं। न्याय में विश्वास को बनाए रखने के लिए अदालत का दिल से शुक्रिया।
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) September 23, 2025
आज फ़र्ज़ी मुकदमे करनेवालों को भी ये सबक मिल गया है कि हर ‘झूठ’ की एक…
सपा नेता आजम खां मंगलवार को करीब दो साल बाद सीतापुर जेल से रिहा हो गए। यहां से वो रामपुर चले गए।
संबंधित वीडियो:-
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.