फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh Yadav comments on Nitish Kumar joining hands with BJP.

UP: विश्वासघात का नया कीर्तिमान बना है... बिहार के सियासी घटनाक्रम पर बोले अखिलेश, नीतीश को भी नहीं बख्शा

Sun, 28 Jan 2024 05:08 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 28 Jan 2024 05:08 PM IST
सार

अखिलेश यादव ने बिहार में हुए सियासी घटनाक्रम पर टिप्पणी की है और कहा कि इसका जवाब जनता देगी। उन्होंने पक्ष बदलने को नीतीश कुमार की व्यक्तिगत हार बताया है।

विज्ञापन
Akhilesh Yadav comments on Nitish Kumar joining hands with BJP.
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के एनडीए गठबंधन में फिर शामिल होने से लोकसभा चुनाव 2024 के लिए बने विपक्षी गठबंधन इंडिया को तगड़ा झटका लगा है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इसे विश्वासघात करार दिया है और कहा कि चुनाव में जनता इसका जवाब देगी।

विज्ञापन


उन्होंने जदयू नेता नीतीश कुमार पर भी निशाना साधा और कहा कि इससे बड़ी उनकी कोई हार हो ही नहीं सकती है।

अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर टिप्पणी करते हुए कहा कि भाजपा अपने जीवनकाल में इतनी कमज़ोर कभी नहीं थी, जितनी आज हो गयी।

आज विश्वासघात का नया कीर्तिमान बना है। जनता इसका करारा जवाब देगी। कोई आप पर विश्वास न करे, एक व्यक्ति के रूप में किसीकी इससे बड़ी हार और कुछ नहीं हो सकती।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ही इंडिया गठबंधन के सूत्रधार थे और सभी दलों को साथ लेकर आए थे। हालांकि, संयोजक न बनाए जाने पर उनकी नाराजगी की भी खबरें आईं।

उन्होंने रविवार को महागठबंधन से अलग होने की घोषणा कर दी और मुख्यमंत्रे इस्तीफा दे दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed