विकास दुबे को नहीं पकड़ सकते तो किसी और का नाम बदलकर 'विकास' रख दे सरकार: अखिलेश यादव
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कानपुर एनकाउंटर पर ट्वीट करते हुए योगी सरकार पर निशाना साधा और तंज कसा।
उन्होंने कानपुर एनकाउंटर के मुख्य आरोपी विकास दुबे के नाम का इस्तेमाल कर ट्वीट किया कि अब तो विकास खुद ही पूछ रहा है... ‘विकास’ को कब गिरफ्तार करोगे... करोगे भी या नहीं?
उन्होंने आगे लिखा कि वैसे उत्तर प्रदेश की ‘नाम बदलू’ भाजपा सरकार के पास एक विकल्प और है... किसी और का नाम बदलकर ‘विकास’ रख ले और फिर... बाकी क्या कहना... जनता खुद समझदार है।
अब तो विकास ख़ुद ही पूछ रहा है... ‘विकास’ को कब गिरफ़्तार करोगे... करोगे भी या नहीं?
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) July 8, 2020
वैसे उप्र की ‘नाम बदलू’ भाजपा सरकार के पास एक विकल्प और है... किसी और का नाम बदलकर ‘विकास’ रख ले और फिर... बाकी क्या कहना... जनता ख़ुद समझदार है.
इसके पहले उन्होंने ट्वीट किया था कि उत्तर प्रदेश सत्ता व अपराध के गठजोड़ के उस वीभत्स दौर में है। जहां न तो पुलिस को मारने वाले दुर्दांत अपराधी पर कोई कार्रवाई हुई है और न ही उस अधिकारी पर जिसकी संलिप्तता का प्रमाण उपलब्ध है। ऐसे में तथाकथित निष्पक्ष जांच भी उनसे करवाई जा रही है, जो खुद कठघरे में खड़े हैं।
उप्र सत्ता व अपराध के गठजोड़ के उस वीभत्स दौर में है, जहाँ न तो पुलिस को मारनेवाले दुर्दांत अपराधी पर कोई कार्रवाई हुई है और न ही उस अधिकारी पर जिसकी संलिप्तता का प्रमाण चतुर्दिक उपलब्ध है. ऐसे में तथाकथित निष्पक्ष जाँच भी उनसे करवाई जा रही है, जो ख़ुद कठघरे में खड़े हैं.
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) July 8, 2020