{"_id":"61f63216a0d3201bfa3750c0","slug":"akhilesh-yadav-comments-on-bjp-candidates-list","type":"story","status":"publish","title_hn":"अखिलेश यादव ने दी बाबा जी की ब्रेकिंग न्यूज: बोले- भाजपा की प्रत्याशियों की सूची में 99 आपराधिक छवि के","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखिलेश यादव ने दी बाबा जी की ब्रेकिंग न्यूज: बोले- भाजपा की प्रत्याशियों की सूची में 99 आपराधिक छवि के
Sun, 30 Jan 2022 09:28 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 30 Jan 2022 09:28 PM IST
सार
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा द्वारा 99 आपराधिक छवि के उम्मीदवारों को टिकट देने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आरोप लगाया है कि भाजपा ने अब तक 99 ऐसे उम्मीदवारों को टिकट बांट चुकी है जो आपराधिक छवि के हैं। सत्ता संरक्षित अपराधी बेखौफ हैं। उनका एकमात्र आश्रय स्थल भाजपा है, जहां उन्हें हर तरह की सुरक्षा एवं सम्मान प्राप्त है।
विज्ञापन
अखिलेश ने कहा कि भाजपा चुनाव का एजेंडा बदलना चाहती है। सपा संविधान के साथ है। भाजपा को लोकतंत्र, संविधान और समाजवाद तीनों से परहेज है। महात्मा गांधी अंत्योदय के हिमायती थे। भाजपा गरीबों के विरूद्ध साजिश रचती है। उसका पूरा रवैया नकारात्मक सोच से भरा है। भाजपा को सामाजिक मूल्यों, स्वतंत्रता संघर्ष और उसके प्रतीकों से एलर्जी है। उसे सिर्फ सत्ता की भूख है।
विज्ञापन
इसके लिए वह किसी स्तर तक जा सकती है। भाजपा राज में जनहित के सभी मुद्दों से दूरी रखी जा रही है। किसान, नौजवान, व्यापारी, अधिवक्ता, शिक्षक, कर्मचारी सहित सभी वर्ग परेशान है। महंगाई की मार से लोगों की कमरतोड़ दी है। भ्रष्टाचार का बोलबाला है। बेरोजगारी से जूझ रहे नौजवानों की कहीं सुनवाई नहीं। नौकरी की मांग पर लाठियां मिलती है। बेबसी में जवान आत्महत्या को मजबूर होते हैं।
विज्ञापन
आज करहल से करेंगे नामांकन
मैनपुरी। अखिलेश यादव मैनपुरी की करहल विधानसभा सीट के लिए सोमवार को नामांकन दाखिल करेंगे। वे पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं। करहल में तीसरे चरण में चुनाव होने हैं।