फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   akhilesh yadav comment on ground breaking ceremony

हमारी निवेश परियोजनाओं को नया जामा पहनाकर कर रहे पेश: अखिलेश यादव

Sun, 29 Jul 2018 09:32 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 29 Jul 2018 09:32 PM IST
विज्ञापन
akhilesh yadav comment on ground breaking ceremony
अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala

ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में पीएम मोदी द्वारा शिलान्यास की गई योजनाओं को अखिलेश यादव ने सपा सरकार की उपलब्धि बताया है। बीजेपी सरकार पर हमला बोलते हुए रविवार को उन्होंने अपने ट्वीटर अकाउंट पर लिखा 'अब तक जो केवल हमारे कामों का ही उद्घाटन करते थे वो अब हमारी निवेश की योजनाओं को भी नया जामा पहनाकर फिर से पेश कर रहे हैं।'

विज्ञापन


अखिलेश यादव का यह ट्वीट उस वक्त आया जब प्रधानमंत्री मोदी शहर में 60 हजार करोड़ रुपए की 81 निवेश परियोजनाओं का शिलान्यास करने के लिए उपस्थित थे। इन परियोजनाओं की रूपरेखा फरवरी माह में हुई इन्वेस्टर्स समिट के दौरान तैयार की गई थी।
विज्ञापन


उस वक्त भी अखिलेश ने इन सभी परियोजनाओं का श्रेय सपा सरकार को दिया था। बताते चलें कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव योगी सरकार पर सपा सरकार की योजनाओं का श्रेय लेने का आरोप लगाते रहे हैं। नोएडा में सैमसंग के मैन्यूफैक्चरिंग प्लांट और पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का दोबारा उद्घाटन करने पर अखिलेश यादव ने बीजेपी को 'कैंची वाली सरकार' कहकर संबोधित किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
यही नहीं, रोजगार के मुद्दे पर भी अखिलेश ने तीखा हमला बोला। बीजेपी सरकार को रोजगार और उद्योग विरोधी बताते हुए कहा कि इनकी नीतियों से अरबों के उद्योग और लाखों रोजगार खत्म हो गए। उसका हिसाब जनता को देना होगा। अखिलेश यादव ने बीजेपी पर प्रदेश को बीसों साल पीछे धकेल देने का आरोप लगाया।



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed