{"_id":"61b6f7f22f1d7f02df38b2f6","slug":"akhilesh-yadav-claimed-sp-government-issued-money-for-kashi-vishwanath-corridor","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: अखिलेश यादव ने जारी की काशी विश्वनाथ कॉरिडोर की क्रोनोलॉजी, कहा- सपा सरकार में हुआ करोड़ों का आवंटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: अखिलेश यादव ने जारी की काशी विश्वनाथ कॉरिडोर की क्रोनोलॉजी, कहा- सपा सरकार में हुआ करोड़ों का आवंटन
Mon, 13 Dec 2021 01:06 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 13 Dec 2021 01:06 PM IST
सार
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट कर कहा कि काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के लिए सपा सरकार में करोड़ों रुपये का आवंटन किया गया था।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का लोकार्पण कर रहे हैं। काशी विश्वनाथ मंदिर को नया रूप दिया गया है अब इसे और भी भव्य बनाया गया है।
विज्ञापन
इसे लेकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट कर काशी विश्वनाथ कॉरिडोर की क्रोनोलॉजी जारी की है।
उन्होंने ट्वीट कर कहा कि काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के लिए सपा सरकार में करोड़ों का आवंटन हुआ।
सपा सरकार में कॉरिडोर हेतु भवनों का अधिग्रहण शुरू हुआ। मंदिरकर्मियों के लिए मानदेय तय किया गया।
उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर तंज कसते हुए कहा कि 'पैदलजीवी' बताएं कि सपा सरकार के वरुणा नदी के स्वच्छता अभियान को क्यों रोका और मेट्रो का क्या हुआ।
विज्ञापन